समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में बीते वर्ष 22 दिसंबर को मुक्तापुर स्थित रेक प्वाइंट के पश्चिम दिनदहाड़े हुई डबल मर्डर मामले में पुलिस ने शूटर को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद से ही पुलिस उसे गिरफ्तार करने के लिये छापेमारी कर रही थी। गिरफ्तार आरोपी की पहचान कल्याणपुर थाना क्षेत्र के रामपुरा वार्ड संख्या-11 के सूंदेश्वर पासवान के पुत्र अर्जुन कुमार पासवान (28 वर्ष) के रूप में की गई है।
आरोपी के पास से एक पिस्टल और 10 जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया हैं। इस मामले को लेकर शनिवार को कल्याणपुर थाना परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में सदर एसडीपीओ-2 संजय कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि डबल मर्डर कांड का फरार अभियुक्त इलाके में छिपा हुआ है। सूचना के आधार पर इंस्पेक्टर सह थाना अध्यक्ष रणवीर कुमार राउत के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई।
टीम में दरोगा धर्मेंद्र कुमार, हरेंद्र तिवारी, सिपाही आकाश कुमार एवं सोनू कुमार शामिल थे। पुलिस टीम ने रामपुरा तटबंध के समीप आम के बगीचे से अभियुक्त को गिरफ्तार किया।तलाशी के दौरान उसके पास से एक पिस्तौल और 10 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। एसडीपीओ-2 ने बताया कि अर्जुन कुमार पासवान मुक्तापुर डबल मर्डर कांड में फरार नामजद अभियुक्त था। इस घटना में नगर थाना क्षेत्र के गुदरी बाजार के प्रॉपर्टी डीलर विजय गुप्ता एवं मुफस्सिल थाना क्षेत्र के डढ़िया के दिव्यांग टोटो चालक गणेश सहनी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
जांच में सामने आया है कि अर्जुन कुमार पासवान ने इस हत्याकांड में शूटर की भूमिका निभाई थी। पुलिस के अनुसार इस दोहरे हत्याकांड में शामिल एवं सुपारी देने वाले सुधीर मधान सहित कुल चार अभियुक्तों की पूर्व में ही गिरफ्तारी हो चुकी है। डीएसपी संजय कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके विरुद्ध कल्याणपुर थाना कांड संख्या 54/29 में मारपीट व फायरिंग, कांड संख्या 58/19 में अपहरण तथा कांड संख्या 152/17 में चोरी की मोटरसाइकिल बरामदगी से संबंधित मामले दर्ज हैं। वहीं थाना अध्यक्ष रणवीर कुमार राउत ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
राज्य में 80 साल या इससे अधिक उम्र के बुजुर्गों को घर बैठे निबंधन की…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय स्थित आरबी कॉलेज में चल रही ग्रेजुएशन की परीक्षा…
बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने मंगलवार को बड़ा एक्शन लिया.…
उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स (UP STF) ने सोमवार देर शाम बिहार के पूर्णिया…
बिहार के नालंदा जिले में बड़ा हादसा हो गया है। यहां माता शीतला के मंदिर…
बिहार-झारखंड की अदालतों, एयरपोर्ट और अन्य संवेदनशील ठिकानों को बम से उड़ाने की धमकी देने…