Samastipur

मृतक के पुत्र ने उजियारपुर पुलिस पर मां को बरगलाकर केस के आवेदन पर हस्ताक्षर करा लेने का लगाया आरोप, पुत्र कह रहा ‘जहरीली शराब’ लेकिन पुलिस कह रही ‘मारपीट’ से मौ’त

समस्तीपुर/उजियारपुर : विभूतिपुर थाना क्षेत्र के गांवपुर में संदिग्ध स्थिति में हुई सन्नी ठाकुर की मौत मामले में मृतक का पुत्र रितिक ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाया है। उसने कहा है कि मां को बरगलाकर केस के आवेदन पर हस्ताक्षर करवा लिया गया है। रितिक एक वीडियो में बता रहा है की उसके पिता की मौत मारपीट से होने की बात बेबुनियाद व गलत है। उसने दावा किया की उसके पिता की मौत जहरीली शराब पीने से हुई है। इस दौरान वीडियो में रितिक ने पुलिस पर अपनी को बरगलाकर केस के आवेदन पर हस्ताक्षर का भी आरोप लगा दिया।

कांड में मृतक सैलून संचालक के पुत्र के द्वारा इस खुलासा से जहाँ कांड में नया मोर आ गया है। वहीं पुलिस की कार्यशैली भी गम्भीर सवालो के घेरे में आ गया है। गौरतलब हो की विगत गुरुवार को गावपुर में एक सैलून संचालक का हुई मौत को लेकर ग्रामीणों ने गांव के ही सत्तन सहनी के यहां जहरीला शराब पीने होने का आरोप लगाते हुए आरोपी के घर जबर्दस्त बबाल करते हुए उसके घर से देशी शराब निर्माण का रॉ मैटेरियल (जावा) की कई बाल्टियां बरामद कर पुलिस को सौप दिया। इतना ही नही मामले को लेकर आरोपी शराब धंधेबाज के खिलाफ आक्रोशित ग्रामीणों व सीपीएम कार्यकर्ताओं ने गुरुवार व दूसरे दिन शुक्रवार को सड़क जाम कर पुलिस के खिलाफ आक्रोश व नाराजगी प्रकट किया। दूसरी ओर पुलिस ने घटना में आरोपियो द्वारा पीट-पीटकर हत्या कर देने के आरोप में केस दर्ज किया है।

Avinash Roy

Recent Posts

किशोरी से दु’ष्कर्म के आरोप में CSP संचालक पर नामजद FIR दर्ज, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी; विलंब से सूचना मिलने के मामले पर भी होगी जांच

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में किशोरी के साथ…

7 घंटे ago

ट्रेन से समस्तीपुर पहुंचे 256 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार, रामबाबू चौक का रहने वाला साथी हुआ फरार

समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए…

7 घंटे ago

जानकी एक्सप्रेस में जुड़ा थर्ड AC का अतिरिक्त कोच, मिथिलांचल और सीमांचल के यात्रियों को राहत

समस्तीपुर : जयनगर से मनिहारी के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 15283/15284 जानकी एक्सप्रेस में…

7 घंटे ago

सरायरंजन में फर्जी तरीके से विशिष्ट शिक्षक के योगदान मामले में प्रभारी प्रधानाध्यापक चंदेश्वर झा को समस्तीपुर DEO ने किया निलंबित

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय ब्राह्मबाना में विशिष्ट शिक्षक के…

9 घंटे ago

स्नातक मतदाताओं से मिले डॉ. धर्मांश रंजन, शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा; मोहिउद्दीन नगर बाजार, मोहनपुर और धमौन में चलाया जनसंपर्क अभियान

समस्तीपुर : दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद चुनाव को लेकर निर्दलीय प्रत्याशी डॉ.…

20 घंटे ago

पूजा व त्योहार के सीजन में भी सफाई कर्मचारियों को तीन माह से नहीं मिला वेतन

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : तीन माह से दलसिंहसराय नगर परिषद के सफाई-कर्मियों को वेतन नहीं मिला है।…

21 घंटे ago