Samastipur

प्रेमी की संदिग्ध मौ’त मामले में ह’त्या की प्राथमिकी दर्ज, प्रेमिका की मां को समस्तीपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार 

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर हसनपुर पासवान टोला में रविवार को प्रेम प्रसंग से जुड़े मामले में एक युवक की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मृतक सतीश कुमार उर्फ जस्सी के भाई सुमित के आवेदन पर दर्ज एफआईआर में प्रेमिका के परिजनों पर गला घोंटकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक महिला आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार महिला की पहचान जितवारपुर हसनपुर वार्ड संख्या-15 निवासी अजित पासवान की पत्नी सविता देवी उर्फ सकीना के रूप में हुई है।

प्राथमिकी में अजित पासवान, उसकी पत्नी समेत कुल आठ लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है। मृतक के भाई सुमित ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसके भाई सतीश का अजित पासवान की पुत्री के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस रिश्ते को लेकर पहले भी विवाद हो चुका था और कुछ माह पूर्व मारपीट की घटना भी हुई थी। बाद में दोनों के बीच दूरी बन गई थी, लेकिन लड़की सतीश से दोबारा बातचीत करना चाहती थी और अक्सर फोन करती रहती थी।

सुमित के अनुसार, रविवार को फोन पर बातचीत को लेकर अजित पासवान एवं अन्य आरोपियों ने सतीश के साथ मारपीट की। इसी दौरान रस्सी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी गई और घटना को आत्महत्या का रूप देने के उद्देश्य से शव को उसके घर लाकर फंदे से लटका दिया गया। उस समय घर में केवल महिलाएं मौजूद थीं। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के भाई समेत अन्य परिजन मौके पर पहुंचे और प्रेमिका के परिजनों पर हत्या का आरोप लगाया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

इधर, प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी महिला सविता देवी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। प्रभारी थानाध्यक्ष कन्दन बासुकी ने बताया कि हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और सभी बिंदुओं पर गहन जांच की जा रही है। अन्य नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी की जा रही है। गौरतलब है कि रविवार की शाम सतीश कुमार उर्फ जस्सी का शव उसके घर में फंदे से लटका मिला था, जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी। प्रारंभ से ही परिजन इसे आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या बता रहे थे। अब पुलिस ने हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर एक को गिरफ्तार कर जेल भी भेज दिया है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : फर्जी APK फाइल डाउनलोड कराकर महिला स्वास्थ्यकर्मी के खाते से उड़ाए 2.07 लाख रुपये

समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…

10 घंटे ago

दुर्गापूजा और रावण दहन को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन अलर्ट, DM और SP ने की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

समस्तीपुर : दुर्गापूजा, विजयादशमी, मूर्ति विसर्जन और रावण दहन को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में…

12 घंटे ago

समस्तीपुर में दु’ष्कर्म के दोषी को 10 साल सश्रम कारावास की सजा, कोर्ट ने 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया

समस्तीपुर : अनन्य विशेष न्यायाधीश (रेप एवं पॉक्सो एक्ट) मनीषा प्रकाश की अदालत ने सोमवार…

22 घंटे ago

रावण दहन को लेकर SDO ने की बैठक, सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने का दिया निर्देश

समस्तीपुर : दशहरा पर्व पर आयोजित होने वाले रावण दहन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और…

22 घंटे ago