Samastipur

मोहनपुर में चोरी की दो बाइक और पांच मोबाइल के साथ 6 बदमाश हुए गिरफ्तार

समस्तीपुर/मोहनपुर : मोहनपुर थाना क्षेत्र में घटी एक आपराधिक घटना के बाद उसमें संलिप्त अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में एसपी कार्यालय ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी की है। इसमें बताया गया है कि 19 फरवरी की रात्रि में मोहनपुर थाना क्षेत्र के बिनगामा गांव निवासी सितेश कुमार की बाइक चोरी कर ली गयी थी। इस मामले में सितेश ने बाइक चोरी की एक प्राथमिकी दर्ज करायी थी। इसमें अज्ञात चोरों को आरोपित करते हुये दरवाजे से अपाची मोटरसाईिकल चोरी का करने आरोप लगाया था। इस मामले में एसपी ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पटोरी के नेतृत्त्व में एसआईटी गठित कर त्वरित कार्रवाई करते हुये 24 घंटे के भीतर उद्भेदन कर दिया।

इस कारवाई में छह आरोपितों को चोरी की अपाची एवं एक अन्य बाइक तथा पांच मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार कर लिया। अपराधियों के पास से कुछ अन्य बाइक के कटे हुए अवशेष भी बरामद किये गये। गिरफ्तार आरोपितों ने चोरी की अन्य घटनाओं में भी अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। गिरफ्तार अपराधियों में समस्तीपुर जिले के मोहनपुर, पटोरी एवं हलई थाना क्षेत्र निवासी बताये गये हैं। इनमें बेरी बरांट के राजीव कुमार, जलालपुर के पवन कुमार, जोड़ी पोखर के मो इस्लाम नट, जेठमारा के सोनू कुमार, मरीचा के पंकज कुमार पोद्दार एवं पप्पु कुमार के नाम शामिल हैं। गिरफ्तार अपराधियों का संबंध अन्य थाना क्षेत्रों की आपराधिक घटनाओं से भी बताया गया है। एसआईटी में मोहनपुर थाना के आधे दर्जन पुलिस कर्मी शामिल थे।

Avinash Roy

Recent Posts

पटोरी स्थित टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में प्रशिक्षण ले रहे शिक्षक की हार्ट अटैक से मौ’त

समस्तीपुर/पटोरी : पटोरी स्थित गवर्नमेंट टीचर्स ट्रेंनिंग कॉलेज में पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण प्राप्त कर…

2 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर पर्स चुराकर भाग रही महाराष्ट्र की तीन महिला चोर गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 03 पर ट्रेन में चढ़ने के दौरान…

2 घंटे ago

डीपीओ स्थापना के साथ जिला प्राथमिक शिक्षक संघ की वार्ता में रखी गयी समस्याएं

समस्तीपुर : जिला प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रतिनिधियों के साथ डीपीओ, स्थापना कुमार सत्यम की…

3 घंटे ago

वारंटी पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला मामले में 10 नामजद व 20 अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज, थानाध्यक्ष समेत चार जवान हुए थे घायल

समस्तीपुर/कल्याणपुर : कल्याणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बिरसिंहपुर पंचायत के अकबरपुर गांव में सोमवार की देर…

3 घंटे ago

अमित शाह का आज से बिहार दौरा, सीमांचल में ‘डेरा’ डालेंगे, 3 दिन तक होगी हाई-लेवल समीक्षा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज बुधवार 25 फरवरी को तीन दिन के दौरे पर…

4 घंटे ago

बिहार के सरकारी कर्मचारियों के खाते में होली से पहले आएगी सैलरी, वित्त मंत्री ने किया ऐलान

बिहार सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है. फरवरी महीने का वेतन होली…

17 घंटे ago