समस्तीपुर : ट्राली, डीजे एवं साउंड एसोसिएशन जिला कमेटी के तत्वावधान में जिला समाहर्ता समस्तीपुर के समक्ष तीन सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन महाधरना शुरू किया। धरनार्थियों की मुख्य मांगों में सभी ट्राली, डीजे एवं साउंड संचालक को अनुज्ञप्ति दिया जाय, संचालकों के लिए नियम, कायदे और कानून बनाने एवं पुलिस दमन पर रोक लगाने की मांग कर रहे थे। धरनार्थियों का नेतृत्व कर रहे भाकपा माले जिला स्थाई समिति सदस्य महावीर पोद्दार ने कहा कि ट्राली डीजे एवं साउंड पर प्रतिबंध की घोषणा जन विरोधी है। इससे हजारों संचालक एवं लाखों मजदूर एवं गरीब लोग न सिर्फ बेरोजगार हो जाएंगे। बल्कि भुखमरी के कगार पर पहुंच जायेंगे।
उन्होंने कहा कि संचालक बैंक से, महाजन से, जमीन बेचकर व्यवसाय कर रहे हैं और प्रतिबंध लगाने से सभी संचालक बर्बाद हो जायेंगे। उन्होंने जिला समाहर्ता महोदय समस्तीपुर से मांग किया कि मांगों पर वार्ता कर बीच का रास्ता निकाला जाय। जिलाध्यक्ष ललन प्रसाद यादव उर्फ पप्पू ने कहा कि प्रतिबंध की घोषणा से ट्राली डीजे एवं साउंड संचालक काफी मर्माहत है। सभी लोग कर्ज लेकर व्यवसाय कर रहे हैं, लेकिन पुलिस पांच हजार से लेकर अस्सी हजार रुपए तक चलान काट रही है। वहीं लाइट एंड साउंड के संचालक नवीन कुमार ने कहा कि जिला प्रशासन हमारे लिए नियम कायदे और कानून बनाये हमलोग पालन करने के लिए तैयार है। महाधरना को अनुज कुमार सिंह, वसंत कुमार, नवीन कुमार, शंकर महतो, तेनाली जी, शमीम मन्सुरी, महेश कुमार सिंह, अर्जुन दास, सुशील सावन, सुधीर सहनी, सपना किन्नर, विनय जायसवाल सहित अन्य लोगों ने भी संबोधित किया।
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…
समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…
'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…
समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…