Samastipur

DJ साउंड पर प्रतिबंध के विरोध में धरना, समस्तीपुर में संचालक बोले- “कानून वापस लें सरकार, परिवार के सामने रोटी की समस्या हो जाएगी खड़ी”

समस्तीपुर : ट्राली, डीजे एवं साउंड एसोसिएशन जिला कमेटी के तत्वावधान में जिला समाहर्ता समस्तीपुर के समक्ष तीन सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन महाधरना शुरू किया। धरनार्थियों की मुख्य मांगों में सभी ट्राली, डीजे एवं साउंड संचालक को अनुज्ञप्ति दिया जाय, संचालकों के लिए नियम, कायदे और कानून बनाने एवं पुलिस दमन पर रोक लगाने की मांग कर रहे थे। धरनार्थियों का नेतृत्व कर रहे भाकपा माले जिला स्थाई समिति सदस्य महावीर पोद्दार ने कहा कि ट्राली डीजे एवं साउंड पर प्रतिबंध की घोषणा जन विरोधी है। इससे हजारों संचालक एवं लाखों मजदूर एवं गरीब लोग न सिर्फ बेरोजगार हो जाएंगे। बल्कि भुखमरी के कगार पर पहुंच जायेंगे।

उन्होंने कहा कि संचालक बैंक से, महाजन से, जमीन बेचकर व्यवसाय कर रहे हैं और प्रतिबंध लगाने से सभी संचालक बर्बाद हो जायेंगे। उन्होंने जिला समाहर्ता महोदय समस्तीपुर से मांग किया कि मांगों पर वार्ता कर बीच का रास्ता निकाला जाय। जिलाध्यक्ष ललन प्रसाद यादव उर्फ पप्पू ने कहा कि प्रतिबंध की घोषणा से ट्राली डीजे एवं साउंड संचालक काफी मर्माहत है। सभी लोग कर्ज लेकर व्यवसाय कर रहे हैं, लेकिन पुलिस पांच हजार से लेकर अस्सी हजार रुपए तक चलान काट रही है। वहीं लाइट एंड साउंड के संचालक नवीन कुमार ने कहा कि जिला प्रशासन हमारे लिए नियम कायदे और कानून बनाये हमलोग पालन करने के लिए तैयार है। महाधरना को अनुज कुमार सिंह, वसंत कुमार, नवीन कुमार, शंकर महतो, तेनाली जी, शमीम मन्सुरी, महेश कुमार सिंह, अर्जुन दास, सुशील सावन, सुधीर सहनी, सपना किन्नर, विनय जायसवाल सहित अन्य लोगों ने भी सं‍बोधित किया।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार: गर्लफ्रेंड को लेकर भाग रहा था बॉयफ्रेंड, रास्ते में मिल गई लड़की की मम्मी; फिर चप्पल से कर दी पिटाई

बिहार के वैशाली जिले से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई. जहां प्रेमिका को…

5 घंटे ago

बर्ड फ्लू के एतिहात के तौर पर समस्तीपुर जिले के 20 प्रखंडों में 20 टीमें तैनात, अफवाहों पर ध्यान ना देने की अपील

समस्तीपुर : राजधानी पटना में बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद पूरे बिहार में स्वास्थ्य…

10 घंटे ago

नगर निगम के टैक्स दारोगा समेत प्रभारी कर संग्राहकों से आयुक्त ने पूछा स्पष्टीकरण, 24 घंटे के भीतर मांगा गया जवाब

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त ज्ञान प्रकाश ने नगर निगम के कर…

11 घंटे ago

पटना यूनिवर्सिटी में NSUI का जलवा, शांतनु बने अध्यक्ष, खुशी महासचिव; ABVP के अभिषेक संयुक्त सचिव

बिहार के पटना यूनिवर्सिटी में हुए छात्र संघ चुनाव का परिणाम आ चुका है। 6…

12 घंटे ago

अमेरिका और इजराइल ने ईरान के सुप्रीम लीडर खामनेई को मार गिराया! राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का दावा

इजराइल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू के दावे के बाद अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी…

13 घंटे ago

समस्तीपुर में होली पर कड़ी चौकसी, DM-SP ने दिए सख्त निर्देश, शराबबंदी को लेकर बॉर्डर इलाकों में चलेगा सघन चेकिंग अभियान

समस्तीपुर : आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के…

20 घंटे ago