Samastipur

समस्तीपुर : लापता अमीन की खेत में लाश मिलने से सनसनी, जमीन की मापी कर लौटने के दौरान हुए थे गायब, बाइक व मोबाईल भी गायब

समस्तीपुर/रोसड़ा : समस्तीपुर जिले में एक अमीन की निर्मम हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है। जमीन की मापी कर लौट रहे अमीन का शव बुधवार को अरहर के खेत से बरामद किया गया। मृतक की पहचान लरझाघाट थाना क्षेत्र के छेछनी गांव निवासी लक्ष्मी रावत के 42 वर्षीय पुत्र टुनटुन रावत के रूप में की गई है। वह पिछले करीब दस वर्षों से रोसड़ा शहर के शारदा नगर में अपना मकान बनाकर परिवार के साथ रह रहे थे। जानकारी के अनुसार, टुनटुन रावत तीन फरवरी को अपने गांव के ही अमरजीत पंडित की जमीन की मापी करने लरझाघाट गए थे।

मापी का कार्य समाप्त होने के बाद शाम करीब साढ़े चार बजे वह बाइक से रोसड़ा के लिए निकले, लेकिन देर रात तक घर नहीं पहुंचने पर परिजन चिंतित हो गए। परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन मोबाइल फोन बंद मिलने के कारण कोई सुराग नहीं मिल सका। इसी बीच बुधवार को मब्बी गांव स्थित चिमनी के पास अरहर के खेत में एक अज्ञात शव पड़े होने की सूचना फैली। मौके पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए, लेकिन तत्काल शव की पहचान नहीं हो सकी। बाद में सूचना मिलने पर मृतक के परिजन वहां पहुंचे और शव की पहचान टुनटुन रावत के रूप में की।

परिजनों ने बताया कि शव के गले पर दबाव के निशान मिले हैं। वहीं उनकी बाइक और मोबाइल फोन भी मौके से गायब हैं। इससे आशंका जताई जा रही है कि लूटपाट के दौरान विरोध करने पर उनकी गला घोंटकर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। रोसड़ा डीएसपी संजय सिन्हा ने बताया कि मृतक के शरीर पर किसी तरह के बाहरी जख्म के निशान नहीं पाए गए हैं, लेकिन गले पर निशान स्पष्ट हैं। प्रथम दृष्टया यह मामला गला दबाकर हत्या का प्रतीत होता है। बाइक और मोबाइल गायब होने से लूटपाट की आशंका भी जताई जा रही है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है और आसपास के इलाकों में छानबीन तेज कर दी गई है। जल्द ही मामले के उद्भेदन का दावा किया जा रहा है।

वीडियो :

Avinash Roy

Recent Posts

1 करोड़ रुपये से अधिक के वित्तीय घपले में पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित, वर्तमान में समस्तीपुर जिले में हैं पदस्थापित

समस्तीपुर : बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा राज्य में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के…

31 मिनट ago

महुआ विधायक और मंत्री संजय सिंह पर दिल्ली के होटल में युवती से बदतमीजी का आरोप! तेज प्रताप यादव ने की जांच की मांग

बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…

8 घंटे ago

रोसड़ा की नई SDO बनीं पूजा कुमारी, सादिक अख्तर बने समस्तीपुर सदर के नये अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…

14 घंटे ago

BREAKING : समस्तीपुर सदर SDPO-1 बदले, सतीश सुमन को मिली जिम्मेदारी, संजय कुमार पांडेय का हुआ तबादला

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…

15 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के इन 9 CHC में खुलेंगे ब्लड सेंटर, सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक और रेडक्रास पर निर्भरता होगी कम

समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…

16 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड के फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, न्यायालय के आदेश पर मुफस्सिल थाने की पुलिस ने की कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…

16 घंटे ago