Samastipur

कल्याणपुर से अपहृत दो युवकों को पुलिस ने मुजफ्फरपुर से किया बरामद

समस्तीपुर/कल्याणपुर : रामपुरा वॉटरवेज तटबंध के निकट से अपहृत दोनों युवक को पुलिस ने मुजफ्फरपुर के सकरा थाना क्षेत्र के सुजावलपुर के समीप से बरामद कर लिया है। कल्याणपुर थाना क्षेत्र के रामपुरा निवासी विजय ठाकुर के पुत्र संजीव कुमार ठाकुर ने थाना में आवेदन देकर मामला दर्ज कराया थि। इसमें उसने बताया था कि 15 फरवरी महाशिवरात्रि के दिन मेरा पुत्र लकी कुमार (16 वर्ष) अपने घर से गांव में ही महाशिवरात्रि मेला देखने गया था। मेला देखने के बाद वह अपने साथी लदौरा निवासी रामसेवक चौधरी के पुत्र आशुतोष कुमार के मोटरसाइकिल से अपने घर रामपुरा लौट रहा था।

इस दौरान करीब 11 बजे दिन में अपने घर के सामने वॉटरवेज तटबंध पर पहुंचते ही अज्ञात बदमाशों ने दोनों का अपहरण कर लिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुये तकनीकी अनुसंधान कर मुजफ्फरपुर जिला के सकरा थानांतर्गत सुजावलपुर गांव के समीप से उक्त दोनों अपहृत युवक को बरामद कर लिया। हालांकि पुलिस को देखते ही बदमाश अपहृत युवक को छोड़ कर भाग निकला। इस बाबत इंस्पेक्टर कल्याणपुर थानाध्यक्ष रणवीर कुमार राउत ने बताया कि पुलिस ने उक्त दोनों अपहृत युवक को फर्द बयान और मेडिकल जांच के लिए समस्तीपुर कोर्ट भेज दिया है।

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

20 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

20 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

22 घंटे ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

22 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

24 घंटे ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

1 दिन ago