Samastipur

होली मिशन हाई स्कूल में 39वाँ वार्षिकोत्सव धूमधाम से सम्पन्न, बच्चों ने दी शानदार प्रस्तुति

समस्तीपुर : मोहनपुर स्थित होली मिशन हाई स्कूल में शुक्रवार, 13 फरवरी 2026 को 39वाँ वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, दिल्ली से सम्बद्ध +2 स्तरीय इस विद्यालय में बीते 39 वर्षों से सतत जारी शिक्षा, संस्कृति एवं अनुशासन की परंपरा का उत्सव एक भव्य सांस्कृतिक संध्या के रूप में सामने आया। कार्यक्रम में विभिन्न वर्गों के छात्र-छात्राओं ने पारंपरिक, धार्मिक, क्षेत्रीय, वैज्ञानिक एवं सामाजिक विषयों पर आधारित रंगारंग प्रस्तुतियाँ देकर उपस्थित अतिथियों व अभिभावकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी एवं बिहार विधान परिषद सदस्य संजय मयूख तथा बिहार विधान परिषद सदस्य तरूण कुमार, विद्यालय की सह-संस्थापिका व सचिव विभा देवी, प्रबंध निदेशक डॉ. धर्मांश रंजन एवं प्राचार्य अमृत रंजन द्वारा संयुक्त दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। इससे पूर्व सचिव विभा देवी ने सभी आगत अतिथियों का मिथिला परंपरा के अनुसार चादर, पाग एवं पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।

प्राचार्य अमृत रंजन ने मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों सहित उपस्थित अभिभावकों का स्वागत करते हुए कहा कि उनकी उपस्थिति से विद्यालय का कार्यक्रम महोत्सव का रूप ले चुका है, जो अत्यंत प्रेरणादायी है। मुख्य अतिथि संजय मयूख ने अपने उद्घाटन संबोधन में विद्यालय की उपलब्धियों और कार्य-संस्कृति की भूरी-भूरी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि दिल्ली प्रवास के दौरान जब भी समस्तीपुर जिले के सफल व्यक्तियों से मुलाकात होती है, वे अपनी शिक्षा-दीक्षा के लिए होली मिशन हाई स्कूल का उल्लेख गर्व से करते हैं।

सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत काशीपुर शाखा की वर्ग छह की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत से हुई। इसके बाद एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। नन्हे-मुन्ने बच्चों की आकर्षक वेशभूषा में प्रस्तुत कार्यक्रम मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा। कार्यक्रम के विशेष आकर्षणों में नौवीं की छात्राओं द्वारा भरतनाट्यम, आठवीं के छात्रों द्वारा शिव-तांडव, अनन्या एवं आर्यन का एकल संगीत, पाँचवीं की छात्रा आरणा रंजन द्वारा राधा-कृष्ण की भावपूर्ण नृत्य प्रस्तुति, पी-3 के छात्र-छात्राओं चुलबुल, आरोही एवं गौरव का नृत्य, आठवीं के छात्र दिव्यांशु की प्रस्तुति तथा काशीपुर शाखा की छात्राओं द्वारा नारी सशक्तिकरण एवं हॉरर डांस शामिल रहे। सभी प्रस्तुतियाँ मनोरंजन के साथ-साथ सामाजिक एवं रचनात्मक संदेश से परिपूर्ण थीं।

सम्पूर्ण कार्यक्रम के दौरान मंच संचालन की भूमिका में नौवीं के रौनक कुमार, आठवीं के अगस्त्य गौतम, वर्ग छह के श्रेयांश एवं वर्ग तीन की सुरभि की अभिव्यक्ति को भी खूब सराहा गया। कार्यक्रम के अंत में प्रबंध निदेशक डॉ. धर्मांश रंजन ने सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं छात्र-छात्राओं को शांतिपूर्ण सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कार्यक्रम की सफलता का श्रेय विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों की टीम भावना को देते हुए कहा कि इसी सामूहिक प्रयास से विद्यालय निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर है। अंत में उन्होंने विद्यालय के उत्तरोत्तर विकास का संकल्प दोहराया।

Avinash Roy

Recent Posts

नीतीश कुमार पीएम मटेरियल, उनमें अद्भुत प्रतिभा..,राजद विधायक ने की तारीफ

बिहार विधानमंडल का बजट सत्र चल रहा है। बिहार विधानमंडल का बजट सत्र चल रहा…

30 मिनट ago

CM नीतीश कुमार आज 25 लाख महिलाओं को देंगे 10-10 हजार; डीबीटी से जाएगी राशि

सरकार ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री रोजगार सहायता योजना के तहत चयनित 25 लाख…

2 घंटे ago

पटना में बनेंगे हाईटेक ग्रीन बस स्टॉप, मिलेगी डिजिटल बोर्ड और एनाउंसमेंट जैसी सुविधा

बिहार की राजधानी पटना के सार्वजनिक परिवहन में एक क्रांतिकारी बदलाव की तैयारी शुरू हो…

3 घंटे ago

समस्तीपुर के विशाल का बृजे यूनिवर्सिटी ब्रुसेल्स (बेल्जियम) में शोध रिसर्च के लिए किया गया चयन

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर प्रखंड के रहिमाबाद निवासी स्व. रामचंद्र शर्मा के पौत्र एवं संजीव कुमार…

5 घंटे ago

बच्चों में पढ़ाई के साथ-साथ सामाजिक विकास की भी जरूरत : रौशन कुशवाहा

समस्तीपुर/वारिसनगर : वारिसनगर प्रखंड अंतर्गत मोगलानी चक स्थित मार्क इंटरनेशनल स्कूल का पांचवा स्थापना दिवस…

5 घंटे ago

बिहार में सुरक्षित कौन? बीजेपी विधायक मैथिली ठाकुर की मां के हीरे के गहने और कीमती घड़ी चोरी, थाने पहुंचा मामला

बिहार के दरभंगा जिले में बीजेपी विधायक मैथिली ठाकुर के परिवार को झटका लगा है.…

5 घंटे ago