समस्तीपुर : सरकारी स्तर से जिले में चयनित पैक्सों और व्यापार मंडलों में निबंधित किसानों से धान खरीद तो पिछले तीन महीनों से जारी है, पर अब तक महज 55 प्रतिशत धान ही खरीद किया जा सका है। अब खरीद के मात्र एक महीने ही बचे हैं। अगले 28 फरवरी तक धान की खरीद हो सकेगी। धान खरीद की जिले में अब तक की स्थिति पर गौर करें, तो जिला को कुल 975 मीट्रिक टन धान खरीदने का लक्ष्य दिया गया है। इस लक्ष्य का अब तक आधा ही खरीद किया गया है। पिछले दो महीने में जब आधा खरीद ही हुआ तो अगले एक महीने में लक्ष्य को पूरा कर पाना आसान नहीं दिख रहा है।
24053 किसानों ने धान खरीद करने के लिए आवेदन किया है। इसके मुकाबले अब तक 8980 किसानों से ही धान खरीद किया गया है। इन किसानों से कुल 55409 मीट्रिक टन धान खरीदा गया है। जिले के 20 प्रखंडों के आधे दर्जन प्रखंडों में धान खरीद की स्थिति खराब है। इन प्रखंडों में कहीं शून्य खरीद तो कहीं बहुत कम खरीद। खरीद में खराब स्थिति वाले प्रखंड हैं मोहनपुर, मोहिउद्दीनगर, पूसा, पटोरी, विद्यापतिनगर शामिल है। वहीं मोहनपुर और मोहिउद्दीनगर प्रखंड में तो एक छटांक धान भी खरीद नहीं हुआ है। जबकि मोहनपुर से 97 और मोहिउद्दीनगर से 455 किसानों ने आवेदन कर रखा है। जिला सहकारिता अधिकारी अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि जिला में धान खरीद की रफ्तार बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं, जिसके तहत सभी पैक्स अध्यक्ष किसानों से डोर -टू – डोर संपर्क कर उन्हें धान पैक्स में बेचने के लिए प्रेरित करेंगे।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर प्रखंड अ राजकीयकृत भगवत ठाकुर इंटर विद्यालय, किशनपुर के…
बिहार में राशन कार्डधारियों के लिए राशन लेना पहले से मुश्किल हो सकता है. राज्य…
बिहार के गोपालगंज के एक युवक ने प्रेमिका के साथ फरार होने के बाद अपहरण…
बिहार के पूर्णिया कोर्ट से पंजाब के अमृतसर के बीच चलने वाली जनसेवा एक्सप्रेस समेत…
समस्तीपुर : समस्तीपुर पुलिस लाइन में तैनात एक महिला सिपाही की सदर अस्पताल में उपचार…
बिहार में शराबबंदी को सख्ती से धरातल पर उतारने निकली मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग की…