समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

समस्तीपुर के DDC ने पंचायत रोजगार सेवक को किया सेवामुक्त, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) सर्वे में नाम जोड़ने के नाम पर राशि लेने का लगा था आरोप

समस्तीपुर : प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में अनियमितता और राशि लेने के आरोप में जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए एक पंचायत रोजगार सेवक को सेवामुक्त कर दिया है। यह कार्रवाई डीडीसी सूर्य प्रताप सिंह के आदेश पर की गई है। मिली जानकारी के अनुसार, पटोरी प्रखंड के चकसाहो पंचायत के पंचायत रोजगार सेवक रितेश रंजन के विरुद्ध भारत सरकार के सीपीग्राम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायतकर्ता पटोरी प्रखंड के चांदपुरा के बलवंत कुमार राय ने आरोप लगाया था कि प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत आवास सूची में नाम जोड़ने के एवज में राशि की मांग की गई।

शिकायत के आलोक में बीडीओ से जांच कराई गई। जांच प्रतिवेदन में आरोपों की पुष्टि होने की बात सामने आई। बताया गया कि संबंधित पंचायत रोजगार सेवक द्वारा राशि लेने के मामले में जिला प्रशासन को वह स्पष्ट जवाब भी नहीं दे सके, जिससे अनियमितता से इनकार नहीं किया गया। इसके बाद उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा की गई। बताया गया है कि रोजगार सेवक की उपस्थिति में वार्ड सदस्य के पुत्र द्वारा राशि लिया गया था, जिसमें उनकी संलिप्ता पायी गयी थी। डीडीसी द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि प्राप्त जांच प्रतिवेदन एवं अनुशंसा के आधार पर रितेश रंजन को तत्काल प्रभाव से सेवामुक्त किया गया है। आदेश की प्रति संबंधित अधिकारियों को भेज दी गई है और आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। इधर जिला प्रशासन की इस कार्रवाई से यह संदेश गया है कि जनकल्याणकारी योजनाओं में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150