समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नरहन निवासी गौतम कुमार ने आनलाइन धोखाधड़ी की घटना को लेकर स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है। उसनें कहा कि उसके मोबाइल पर एक अनजान नम्बर से वाट्सऐप कॉल आया। उसने आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड का ऑफर दिया। जिसमें उसने एक एपीके फाइल मोबाइल में इंस्टाल करने को कहा। साथ ही आधार कार्ड, पैन कार्ड, मोबाइल नंबर और एसबीआई क्रेडिट कार्ड की जानकारी मांगी। उसने मोबाइल का स्क्रीन शेयर करवाया। उसके बाद एसबीआई ओटीपी आना शुरु हुआ और क्रेडिट कार्ड से 79 हजार 992.15 रुपए की राशि पांच बार में कट गई। थानाध्यक्ष सुनील कुमार झा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की अनुसंधान में जुट गई है।
समस्तीपुर : शहर के पटेल मैदान स्थित क्रीड़ा भवन में पदाधिकारी एवं बैंकर्स के संयुक्त…
समस्तीपुर : शहर के पटेल मैदान में जिला प्रशासन के तत्वावधान में आयोजित मैत्रीपूर्ण कॉस्को…
समस्तीपुर : आशा सेवा संस्थान के तत्वावधान में मंडल कारा समस्तीपुर में 5 दिवसीय मेगा…
समस्तीपुर : बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट की परीक्षा की आज से शुरुआत हो गई है, जो…
जेपी गंगा पथ पर चलने वाली डबल डेकर बस अब सिर्फ सैर का जरिया नहीं…
समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025–26 में राजस्व सृजन के क्षेत्र में…