Samastipur

समस्तीपुर मंडल कारा में 5 दिवसीय मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन, जेल में रह रहे बंदियों को बेहतर एवं निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधा कराया गया उपलब्ध

समस्तीपुर : आशा सेवा संस्थान के तत्वावधान में मंडल कारा समस्तीपुर में 5 दिवसीय मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया। इस स्वास्थ्य शिविर का उद्देश्य जेल में रह रहे बंदियों को बेहतर एवं निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम का उद्घाटन मंडल कारा अधीक्षक प्रशांत कुमार ओझा, उपाधीक्षक मनोज कुमार, आशा सेवा संस्थान के सचिव अमित कुमार वर्मा, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. सौरभ झा एवं दंत चिकित्सक डॉ यूएस झा द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।

इस अवसर पर कारा अधीक्षक ने कहा कि स्वस्थ शरीर ही स्वस्थ समाज का आधार है तथा इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर बंदियों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य सुधार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा सामान्य स्वास्थ्य जांच, रक्तचाप, मधुमेह जांच, नेत्र जांच, दंत चिकित्सा, महिला स्वास्थ्य परामर्श दिया जाएगा। संस्थान के सचिव अमित कुमार वर्मा ने कहा कि आशा सेवा संस्थान आगे भी समाज के वंचित वर्गों के लिए इस प्रकार के सेवा कार्य करता रहेगा।कार्यक्रम में जेल उपाधीक्षक मनोज कुमार आदि उपस्थित रहे।आगत अतिथियों का स्वागत और धन्यवाद ज्ञापन उपाधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने किया।

Avinash Roy

Recent Posts

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

11 घंटे ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

12 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

19 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

19 घंटे ago