Samastipur

समस्तीपुर रेल मंडल ने आय बढ़ाने में रचा नया रिकॉर्ड, कबाड़ बेचकर 24.12 करोड़ रुपये कमाए

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025–26 में राजस्व सृजन के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। कॉरपोरेट गतिविधियों के विस्तार, यात्री व माल यातायात में वृद्धि और सख्त वित्तीय अनुशासन के बल पर मंडल ने अप्रैल से दिसंबर 2025 की अवधि में कुल 1089 करोड़ रुपये की आय अर्जित की है। यह पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 162 करोड़ रुपये अधिक है, जो 17.46 प्रतिशत की प्रभावशाली बढ़ोतरी को दर्शाता है।

राजस्व बढ़ाने के साथ-साथ व्यय नियंत्रण पर भी विशेष जोर दिया गया। इसी क्रम में अनुपयोगी और पुरानी परिसंपत्तियों के निपटान के तहत स्क्रैप डिस्पोजल (कबाड़) को प्राथमिकता दी गई। चालू वित्तीय वर्ष में अब तक 24.12 करोड़ रुपये की स्क्रैप बिक्री की जा चुकी है, जो सभी रेल मंडलों में सर्वाधिक है और समस्तीपुर मंडल को शीर्ष स्थान पर ले जाती है। स्टेशन परिसरों के व्यावसायिक उपयोग से भी रेलवे को बड़ा लाभ हुआ है।

मंडल के 25 स्टेशनों पर 29 पार्किंग स्टैंड और 10 स्टेशनों पर 11 पे-यूज शौचालयों का ई-ऑक्शन के माध्यम से आवंटन किया गया, जिससे 16.54 करोड़ रुपये का सीधा राजस्व प्राप्त हुआ। इसके अतिरिक्त डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड, होर्डिंग, साइनज और अन्य विज्ञापन माध्यमों को योजनाबद्ध ढंग से विकसित किया गया, जिससे स्टेशन परिसर अधिक सुव्यवस्थित हुए और आय में निरंतर वृद्धि दर्ज की गई।

स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहित करने के लिए केंद्र सरकार की “लोकल फॉर लोकल” पहल के अंतर्गत समस्तीपुर रेल मंडल के 38 स्टेशनों पर ‘वन स्टेशन वन प्रोडक्ट’ योजना लागू की गई है। इससे स्थानीय कारीगरों, स्वयं सहायता समूहों और उद्यमियों को अपने उत्पादों के विपणन का अवसर मिला है, जिससे उन्हें सीधा आर्थिक लाभ हुआ है और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिली है।

यात्री परिवहन के क्षेत्र में भी मंडल का प्रदर्शन सराहनीय रहा। अप्रैल से दिसंबर 2025 के बीच 436 लाख यात्रियों का आवागमन दर्ज किया गया, जिससे यात्री राजस्व में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है। वहीं माल ढुलाई में कुल 770 रेक का लदान किया गया, जिनमें मक्के के 118 रेक शामिल हैं। इससे क्षेत्र के किसानों और व्यापारियों को समय पर लॉजिस्टिक सुविधा मिली है।

लेखा विभाग की आंतरिक जांच के दौरान 13.23 करोड़ रुपये की बचत सुनिश्चित की गई। इस अवधि में 303 कार्यादेश जारी किए गए, जिनकी कुल राशि 10.34 करोड़ रुपये रही। साथ ही ठेकेदारों से लंबित बकाया की वसूली के तहत 1.29 करोड़ रुपये की अतिरिक्त आय भी रेलवे को प्राप्त हुई। मंडल रेल प्रबंधक ज्योति प्रकाश मिश्रा ने कहा कि वित्तीय पारदर्शिता, संसाधनों के कुशल उपयोग और कॉरपोरेट गतिविधियों के प्रभावी संचालन के कारण समस्तीपुर रेल मंडल निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : ग्रेजुएशन थर्ड सेमेस्टर सत्र 2025-27 के छात्र-छात्राओं का नामांकन आज से 5 सितंबर तक 

समस्तीपुर : स्नातकोत्तर तृतीय सेमेस्टर, सत्र 2025-27 के लिए नामांकन के मिथिला विश्विद्यालय प्रशासन ने…

8 मिनट ago

छठ महापर्व से पहले समस्तीपुर जिले की जर्जर सड़कों की होगी मरम्मत, 20 सूत्री की बैठक में MLC डॉ. तरुण कुमार ने उठाया मुद्दा

समस्तीपुर : जिला स्तरीय 20 सूत्री कार्यक्रम समिति की बैठक में जिले से जुड़े कई…

9 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में पांच वेंटिलेटर, टेक्नीशियन की कमी से संचालन प्रभावित; 20 सूत्री की बैठक में उठा मुद्दा

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में पांच वेंटिलेटर उपलब्ध हैं, लेकिन पर्याप्त तकनीकी कर्मियों की कमी…

10 घंटे ago

समस्तीपुर : दो साल से फरार नाबालिग छात्रा के अपहरण का आरोपी गिरफ्तार, दोनों ने रजामंदी से कर ली थी शादी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने नाबालिग छात्रा के अपहरण मामले में करीब दो…

10 घंटे ago