Samastipur

समस्तीपुर बारह पत्थर चौर में लोगों ने चोरी के आरोप में संदिग्ध किशोर को पकड़कर खंभे से बांधा, कैमरे पर कबूली चोरी करने की बात

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बारह पत्थर मोहल्ला में शनिवार की शाम उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब स्थानीय लोगों ने एक किशोर को चोरी के शक में पकड़ लिया। लोगों ने उसे रस्सी से खंभे में बांध दिया और कड़ायी पूछताछ शुरू कर दी। किसी व्यक्ति द्वारा डायल-112 पर सूचना दिए जाने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और किशोर को अपने साथ थाने ले गई। जानकारी के अनुसार, हाल के दिनों में इलाके में बंद घरों से चोरी की वारदातों में बढ़ोतरी हुई है। मोहल्लेवासियों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज में एक किशोर संदिग्ध हालत में घूमता दिखाई दिया था। इसी आधार पर शनिवार को उसे पकड़ लिया गया। लोगों का दावा है कि पूछताछ के दौरान उसने कुछ अन्य संदिग्ध युवकों के बारे में जानकारी दी, लेकिन अपना नाम-पता स्पष्ट नहीं बताया। किशोर कभी अपना घर मोहनपुर तो कभी आदर्शनगर बता रहा था।

बताया जा रहा है कि उक्त किशोर पूर्व में भी आसपास के इलाके में संदिग्ध गतिविधियों में देखा गया था। कुछ दिन पहले मुफस्सिल थाना क्षेत्र के ही पीएनटी कॉलोनी में एक घर का ताला तोड़ने की कोशिश के दौरान भी उसे पकड़ा गया था, हालांकि लिखित शिकायत नहीं होने पर उसे छोड़ दिया गया था। इधर शनिवार को संदिग्ध चोर के पकड़े जाने की सूचना फैलते ही मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। स्थिति बिगड़ने से पहले पुलिस ने हस्तक्षेप करते हुए किशोर को भीड़ से अलग किया और थाने ले जाकर पूछताछ शुरू की। स्थानीय लोगों का आरोप है कि वह नशे का आदी है।

इस संबंध में मुफस्सिल थानाध्यक्ष अजित प्रसाद सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और किशोर को सुरक्षित थाने लाया गया है। मामले की जांच की जा रही है। संदिग्ध किशोर से भी पूछताछ की जा रही है। बता दें कि बीते बुधवार को बारह पत्थर मुहल्ले में दिनदहाड़े दवा व्यवसायी रमेश राय के घर का ताला तोड़कर नकदी और जेवरात चोरी कर लिए गए थे, जिसके बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। मुफस्सिल क्षेत्र में लगातार चोरी की घटना लगातार बढ़ गयी है। पुलिस का कहना है कि सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

जनसेवा एक्सप्रेस, सहरसा-समस्तीपुर समेत 3 ट्रेनें देरी से चलेंगी; 14 अक्टूबर तक 12 दिन ब्लॉक

बिहार के पूर्णिया कोर्ट से पंजाब के अमृतसर के बीच चलने वाली जनसेवा एक्सप्रेस समेत…

1 घंटा ago

पेट दर्द की शिकायत पर भर्ती महिला सिपाही की इलाज के दौरान मौत, साथी जवानों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर पुलिस लाइन में तैनात एक महिला सिपाही की सदर अस्पताल में उपचार…

5 घंटे ago

बिहार में शराब तस्कर ने महिला दारोगा का अंगूठा दांत से चबा लिया; ईंट-पत्थरों से हमला, 4 सगे भाइयों सहित 6 नामजद

बिहार में शराबबंदी को सख्ती से धरातल पर उतारने निकली मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग की…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापित करने के लिए महाराष्ट्र में जुटा जनसहयोग, 5.21 लाख रुपये की राशि प्रदान

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत शिवाजीनगर बाजार में छत्रपति शिवाजी महाराज की…

14 घंटे ago

PM मोदी के जन्मोत्सव पर मणिपुर भगवती स्थान मंदिर परिसर में 1001 दीप जलाए गये, भक्तों ने किया हनुमान चालीसा का पाठ

समस्तीपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव के अवसर पर बिहार सरकार के निर्देशानुसार चलाए…

16 घंटे ago

प्रशिक्षणार्थियों के लिए बेहतर माहौल और सुविधाओं पर जोर, समस्तीपुर डीएम ने परखा पूसा केंद्र का हाल

समस्तीपुर : प्रशिक्षणार्थियों को बेहतर माहौल और गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से डीएम…

16 घंटे ago