Samastipur

पटना में बनेंगे हाईटेक ग्रीन बस स्टॉप, मिलेगी डिजिटल बोर्ड और एनाउंसमेंट जैसी सुविधा

बिहार की राजधानी पटना के सार्वजनिक परिवहन में एक क्रांतिकारी बदलाव की तैयारी शुरू हो गई है. शहर की सड़कों पर अब यात्रियों को धूप और धूल में बसों का इंतजार नहीं करना होगा. पटना के 14 प्रमुख मार्गों पर 50 अत्याधुनिक ‘ग्रीन बस स्टॉप’ बनाने की योजना को हरी झंडी मिल गई है. ये बस स्टॉप न केवल यात्रियों को छाया प्रदान करेंगे, बल्कि यहां रेलवे स्टेशनों की तरह डिजिटल बोर्ड पर बसों के आगमन और प्रस्थान की सटीक जानकारी भी मिलेगी.

डिजिटल बोर्ड बताएंगे बस का सही समय

नये बस स्टॉप पर डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड लगाए जाएंगे, जिन पर बसों के रूट, आगमन और प्रस्थान समय की सटीक जानकारी मिलेगी. इसके साथ ही एनाउंसमेंट सिस्टम भी लगाया जाएगा, जिससे बस आने से करीब आधा घंटा पहले यात्रियों को सूचना मिल सकेगी. इससे यात्रियों को अनिश्चित इंतजार से राहत मिलेगी.

टिकट से लेकर सुरक्षा तक सब कुछ स्मार्ट

इन बस स्टॉप पर क्यूआर कोड आधारित टिकट व्यवस्था होगी, जिससे यात्री खुद ही टिकट ले सकेंगे. सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे और पेयजल की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी. सोलर पैनल के जरिए बिजली आपूर्ति की योजना है, जिससे ऊर्जा की बचत होगी और बस स्टॉप पर्यावरण के अनुकूल बनेंगे. सरकार की योजना है कि पहले चरण में पटना में इन बस स्टॉप का निर्माण किया जाए. इसके बाद राज्य के अन्य बड़े शहरों में कुल 500 ग्रीन बस स्टॉप विकसित किये जाएंगे. फिलहाल विभिन्न मार्गों पर सर्वेक्षण किया जा रहा है, जिसके आधार पर अंतिम स्थान तय होंगे.

पुराने बस स्टॉप का अनुभव बना चुनौती

शहर में पहले भी स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत कई बस स्टॉप बनाए गए थे, लेकिन रखरखाव की कमी से वे बेकार हो गये. कई जगह डिस्प्ले बोर्ड बंद पड़े हैं, लाइटें खराब हैं और शेड टूट चुके हैं. कुछ स्थानों पर अवैध कब्जा भी हो गया है, जिससे यात्रियों को अपेक्षित सुविधा नहीं मिल पाई. नई परियोजना में केवल निर्माण ही नहीं, बल्कि रखरखाव और निगरानी व्यवस्था पर भी जोर दिया जा रहा है. प्रशासन का मानना है कि इस बार तकनीक के साथ प्रबंधन सुधार कर बस स्टॉप को सचमुच उपयोगी बनाया जाएगा.

Avinash Roy

Recent Posts

मुसरीघरारी में अज्ञात वाहन की ठोकर से गेंहूं काटने जा रहे बाइक सवार दो युवक जख्मी, टूटी पैर की हड्डी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत भट्टी चौक के निकट गुरुवार शाम…

36 मिनट ago

सरायरंजन नगर पंचायत के बोर्ड की बैठक में 40 योजनाओं की हुई समीक्षा

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन नगर पंचायत के नरघोघी स्थित कार्यालय सभाकक्ष में गुरुवार को समान्य बोर्ड…

1 घंटा ago

उजियारपुर से गुजरने वाले रक्सौल-हल्दिया ग्रीन फील्ड सिक्स-लेन एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन अधिग्रहण की कवायद शुरू

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर प्रखंड के डिहुली, अंगार व चैता गांव से गुजरने…

2 घंटे ago

बिहार: जेल गया, अब नौकरी से भी बर्खास्त; 5 साल पहले 11 हजार घूस लेते धराया था दरोगा

बिहार के मुजफ्फरपुर में घूस लेते पांच साल पहले धरे गए दारोगा सदरे आलम को…

2 घंटे ago

चिराग के सामने चाचा पस्त, पारस ने उठाई पार्टी और परिवार एक करने की बात, सीएम पर भी बोले

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस अपने भतीजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान…

12 घंटे ago

महंगाई और पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत के खिलाफ कल्याणपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन

समस्तीपुर/कल्याणपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को कल्याणपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा…

13 घंटे ago