Samastipur

मध्य विद्यालय अंगारघाट की शिक्षिका शोभा कुमारी के आकस्मिक निधन से शोक की लहर

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय अंगारघाट में पदस्थापित शिक्षिका शोभा कुमारी के आकस्मिक निधन से पूरे इलाके में गहरा शोक व्याप्त है। रविवार को जैसे ही उनके निधन की खबर फैली, विद्यालय परिसर में बच्चों, शिक्षकों और ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। हर आंख नम थी और हर जुबान पर उनके व्यक्तित्व व कर्तव्यनिष्ठा की चर्चा। पिछले दो दशकों से विद्यालय और बच्चों के प्रति समर्पित रहीं शोभा कुमारी को लोग एक स्नेहिल, मृदुभाषी और कर्तव्यपरायण शिक्षिका के रूप में याद कर रहे हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था, वहीं उनके असमय निधन से विद्यालय परिवार गहरे सदमे में है।

पूर्व समन्वयक सुधाकर महतो ने उन्हें एक सुयोग्य और अति विनम्र शिक्षिका बताते हुए कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में उनका योगदान हमेशा याद किया जाएगा। विद्यालय के प्रधानाध्यापक कृष्ण कुमार ने कहा कि उनका निधन अविस्मरणीय और निःशब्द कर देने वाला है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है। शोक व्यक्त करने वालों में शिक्षक कृष्ण कुमार शर्मा, जावेद साबरी, वंदवारी पासवान, श्याम बाबू सहनी, रजनीश कुमार, सुजीत कुमार, कुणाल किशोर, वीणा सिन्हा, हीरा कुमारी, कंचन कुमारी, सुजाता कुमारी, चंद्रशेखर आजाद सहित अनेक गणमान्य लोग, जनप्रतिनिधि, सैकड़ों बच्चे एवं ग्रामीण शामिल थे। सभी ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।

Avinash Roy

Recent Posts

चौकीदार को धक्का देकर कल्याणपुर थाना परिसर से फरार हुआ चोरी का संदिग्ध आरोपी, शौचालय जाने की बात कहकर भागा

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में सेवानिवृत्त शिक्षक…

3 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक तलाशी के दौरान पुलिस से मारपीट, ASI समेत कई पुलिसकर्मी चोटिल, वर्दी से नेम बैज उखाड़ने और बंधक बनाने का आरोप, तीन गिरफ्तार 

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के नाजिरपुर पंचायत स्थित नाजिरपुर हाट के…

3 घंटे ago

गरीब रथ एक्सप्रेस में महिला यात्री की अचानक मौ’त, समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर उतारा गया शव

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर शुक्रवार की दोपहर जयनगर से आनंद विहार जा रही गरीब…

3 घंटे ago

रक्षाबंधन पर समस्तीपुर मंडल कारा में भावुक हुआ माहौल, बहनों ने बंदी भाइयों की कलाई पर बांधी राखी

समस्तीपुर : भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और स्नेह का पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को समस्तीपुर मंडल…

4 घंटे ago

बिहार में अब मार्कशीट पर नहीं लिखा जाएगा ‘फेल’, कम नंबर आए तो मिलेगा नया नाम, शिक्षा मंत्री का फैसला

बिहार में मैट्रिक और इंटर की मार्कशीट पर अब 'फेल' शब्द नहीं लिखा जाएगा. इसकी…

9 घंटे ago

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय में नशामुक्ति के संकल्प के साथ मनाया अलौकिक रक्षाबंधन महोत्सव

समस्तीपुर : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के शिव शक्ति भवन में शुक्रवार को अलौकिक…

16 घंटे ago