Samastipur

समस्तीपुर में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर “सीवी रमन टैलेंट सर्च इन साइंस परीक्षा–2025” का भव्य आयोजन

समस्तीपुर : राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, समस्तीपुर में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर “सीवी रमन टैलेंट सर्च इन साइंस परीक्षा–2025” का भव्य पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम बिहार सरकार के विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, बिहार सरकार के तत्वावधान में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विद्यालयों से कक्षा 6 से 10 तक के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. दीपक कुमार मंडल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अपने उद्घाटन संबोधन में उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय विज्ञान दिवस केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि वैज्ञानिक दृष्टिकोण और नवाचार की भावना को प्रोत्साहित करने का अवसर है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रयोग, अनुसंधान और नई तकनीकों को अपनाने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि विज्ञान ही विकसित भारत का आधार है।

समारोह के मुख्य अतिथि सदर अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) समस्तीपुर श्री दिलीप कुमार ने अपने संबोधन में महान वैज्ञानिक सी.वी. रमन के योगदान को याद करते हुए बताया कि 28 फरवरी को रमन प्रभाव की खोज के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि आज के छात्र ही कल के वैज्ञानिक, अभियंता और नवप्रवर्तक हैं, जो देश को आत्मनिर्भर और तकनीकी रूप से सशक्त बनाएंगे। उन्होंने विद्यार्थियों को जिज्ञासु बने रहने, प्रश्न पूछने और नई खोजों के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण रखने की सलाह दी।

कार्यक्रम के दौरान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मेडल, प्रमाण-पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। मंच से विजेताओं के नामों की घोषणा के साथ ही अभिभावकों और शिक्षकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका उत्साहवर्धन किया।

इस आयोजन के सफल संचालन एवं समन्वय में प्रो. अभय कुमार, राजेश कुमार, मुकेश कुमार, धनंजय कुमार एवं डॉ. सोमलता कश्यप की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षकगण, विद्यार्थी, अभिभावक एवं स्थानीय गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे। समारोह के अंत में प्राचार्य एवं मुख्य अतिथि ने सभी पुरस्कृत विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का समापन विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के माध्यम से राष्ट्र निर्माण और समग्र विकास के संकल्प के साथ हुआ।

Avinash Roy

Recent Posts

नगर निगम के टैक्स दारोगा समेत प्रभारी कर संग्राहकों से आयुक्त ने पूछा स्पष्टीकरण, 24 घंटे के भीतर मांगा गया जवाब

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त ज्ञान प्रकाश ने नगर निगम के कर…

7 मिनट ago

पटना यूनिवर्सिटी में NSUI का जलवा, शांतनु बने अध्यक्ष, खुशी महासचिव; ABVP के अभिषेक संयुक्त सचिव

बिहार के पटना यूनिवर्सिटी में हुए छात्र संघ चुनाव का परिणाम आ चुका है। 6…

1 घंटा ago

अमेरिका और इजराइल ने ईरान के सुप्रीम लीडर खामनेई को मार गिराया! राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का दावा

इजराइल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू के दावे के बाद अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में होली पर कड़ी चौकसी, DM-SP ने दिए सख्त निर्देश, शराबबंदी को लेकर बॉर्डर इलाकों में चलेगा सघन चेकिंग अभियान

समस्तीपुर : आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के…

9 घंटे ago

समस्तीपुर बारह पत्थर चौर में लोगों ने चोरी के आरोप में संदिग्ध किशोर को पकड़कर खंभे से बांधा, कैमरे पर कबूली चोरी करने की बात

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बारह पत्थर मोहल्ला में शनिवार की शाम उस समय…

10 घंटे ago

बिहार और बंगाल से कुछ हिस्सा काटकर बन सकता है नया राज्य! जानें क्यों शुरू हुई ये चर्चा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के तीन दिवसीय बिहार दौरे ने राज्य की सियासत में…

14 घंटे ago