Samastipur

समस्तीपुर DM की अध्यक्षता में DTO का विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित

समस्तीपुर : जिला परिवहन पदाधिकारी सह स्थापना पदाधिकारी विवेक चंद्र पटेल के स्थानांतरण पर सोमवार को जिला प्रशासन की ओर से सर्किट हाउस में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डीएम रौशन कुशवाहा ने की।

इस अवसर पर डीएम ने श्री पटेल के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान जिले में वाहनों की उपलब्धता से जुड़ी सभी आवश्यकताओं को समय-सीमा के भीतर सफलतापूर्वक पूरा किया गया। उनके कार्यकुशलता और प्रशासनिक दक्षता के जिले के सभी लोग कायल रहे हैं। डीएम ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उन्हें आगे भी बेहतर कार्य करने का अवसर मिलेगा और प्रशासन को उनका मार्गदर्शन मिलता रहेगा।

विदाई समारोह में डीडीसी सूर्य प्रताप सिंह, एडीएम बृजेश कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी विनोद कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी मो. अली एकराम, कला एवं संस्कृति पदाधिकारी जूही कुमारी, पीजीआरओ पुष्पिता झा, जिला पंचायती राज पदाधिकारी विशुनदेव मंडल सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि विवेक चंद्र पटेल का स्थानांतरण वैशाली जिला के महुआ अनुमंडल में एसडीओ के पद पर किया गया है।

वहीं, जिला परिवहन कार्यालय परिसर में भी पदाधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा अलग से विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अपर जिला परिवहन पदाधिकारी सौरव कुमार, मोटरयान निरीक्षक उत्तम कुमार, विक्रांत विक्रम, विमल कुमार, प्रवर्तन निरीक्षक राकेश कुमार, संदीप कुमार, रंजीत साह सहित अजय कुमार सिंह, मनोज कुमार, अभय कुमार, पंकज कुमार, विकास कुमार, निर्मल कुमार, नितिन मुकेश, गौरव कुमार, आलोक कुमार, शिवानी श्रीवास्तव, अरविंद कुमार समेत दर्जनों कर्मी मौजूद रहे। सभी ने श्री पटेल के कार्यों की प्रशंसा करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

Avinash Roy

Recent Posts

फर्जीवाड़े की आरोपी शिक्षिका पर महीनों बाद भी कारवाई ठप, DEO द्वारा निलंबन का आदेश जारी किए जाने के बावजूद फाइलों में उलझा मामला

समस्तीपुर/विभूतिपुर : प्रशिक्षण में फर्जीवाड़े की आरोपी प्राथमिक उर्दू विद्यालय आलमपुर की शिक्षिका हेना परवीन…

2 घंटे ago

समस्तीपुर के इस राम जानकी मंदिर से 100 वर्ष पुरानी बेशकीमती मूर्तियों की हुई चोरी, चोरी हुए मूर्ति की कीमत करीब 1 करोड़ रुपए आंकी गयी

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के देवधा गांव स्थित राम जानकी मंदिर…

3 घंटे ago

बहुमत है तो हल्के में ना लें, नीतीश कुमार ने एनडीए विधायकों को दी क्या नसीहत?

बिहार विधान मंडल का बजट सत्र शुरू होने के साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने…

3 घंटे ago

तेज प्रताप बोले- सरकारी आवास में पंखा-एसी अपने पैसे से लगवाया, मंत्री की बुद्धि फेल कर गई

बिहार के पूर्व मंत्री एवं जनशक्ति जनता दल (JJD) के अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने…

3 घंटे ago

मंच, माइक, माला; बीवी-बेटा के बाद उपेंद्र कुशवाहा की बहू साक्षी मिश्रा भी तैयार?

बिहार विधानसभा चुनाव तक परिवार को राजनीति से दूर रखने वाले समाजवादी नेता और राष्ट्रीय…

3 घंटे ago

शहर के कोरबद्दा में हुए चोरी मामले में चोरी का तार खरीदने वाले दुकानदार को पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत कोरबद्दा लगुनियां सुर्यकंठ वार्ड संख्या-37 में…

5 घंटे ago