Samastipur

थाना भवनों की मरम्मती को लेकर DIG की अध्यक्षता में प्रक्षेत्रीय बैठक आयोजित, समस्तीपुर SP भी हुए शामिल

समस्तीपुर : मिथिला प्रक्षेत्र के डीआईजी मनोज कुमार तिवारी की अध्यक्षता में उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में क्षेत्रीय चयन पर्षद स्क्रीनिंग समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्रीय हवलदार से प्रारक्ष अवर निरीक्षक एवं डीएसपी तक के तृतीय सेवा संवर्ग के कर्मियों को एसीपी – एमएसीपी लाभ प्रदान करने तथा थाना भवनों की मरम्मती से संबंधित प्रस्तावों पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में मिथिला प्रक्षेत्र अंतर्गत विभिन्न जिलों के एसपी शामिल हुए। इसमें समस्तीपुर के एसपी अरविंद प्रताप सिंह भी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान सेवा अभिलेखों की समीक्षा कर पात्र कर्मियों को एसीपी-एमएसीपी का लाभ देने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने पर सहमति बनी। साथ ही विभिन्न थाना भवनों की मरम्मती एवं आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण पर भी चर्चा की गई। डीआईजी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया जाए तथा विभागीय नियमों के अनुरूप योग्य कर्मियों को समय पर लाभ उपलब्ध कराया जाए। बैठक में प्रशासनिक कार्यों की पारदर्शिता और दक्षता बनाए रखने पर भी चर्चा की गई।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर एसपी ने सुनीं पुलिसकर्मियों की समस्याएं, समाधान का दिया निर्देश

ड्यूटी के साथ-साथ पुलिसकर्मियों के पारिवारिक और व्यक्तिगत जीवन का ध्यान रखना हमारी की जिम्मेदारी…

9 घंटे ago

बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, DM ने दिए सख्त निर्देश, परीक्षा केंद्र के आसपास धारा-144 रहेगी लागू

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित वार्षिक माध्यमिक (मैट्रिक) परीक्षा 2026 को शांतिपूर्ण…

10 घंटे ago

समस्तीपुर के DDC ने पंचायत रोजगार सेवक को किया सेवामुक्त, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) सर्वे में नाम जोड़ने के नाम पर राशि लेने का लगा था आरोप

समस्तीपुर : प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में अनियमितता और राशि लेने के आरोप में जिला…

11 घंटे ago

भक्त व भगवान की नगरी बालेश्वर स्थान विद्यापतिधाम में निकली शिव की भव्य बारात झांकी

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : भक्त व भगवान की मिलन स्थली के रूप में सुप्रसिद्ध…

12 घंटे ago

जीवन कौशल से लेकर माहवारी स्वच्छता तक, समस्तीपुर में शिक्षकों को दी गई विशेष ट्रेनिंग

समस्तीपुर : किशोरी छात्राओं के सर्वांगीण विकास, स्वास्थ्य जागरूकता और सुरक्षित शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित करने…

13 घंटे ago

बिहार में VIP नंबर का क्रेज, दो महीने में 6 करोड़ की कमाई, पटना सबसे आगे

बिहार में गाड़ियों पर VIP और फैंसी नंबर रखने का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा…

14 घंटे ago