Samastipur

बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, DM ने दिए सख्त निर्देश, परीक्षा केंद्र के आसपास धारा-144 रहेगी लागू

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित वार्षिक माध्यमिक (मैट्रिक) परीक्षा 2026 को शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। इसको लेकर शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में विधि-व्यवस्था एवं परीक्षा संचालन को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए डीएम ने कहा कि 17 फरवरी से 25 फरवरी तक आयोजित होने वाली परीक्षा में पारदर्शिता और शुचिता सर्वोपरि है। उन्होंने सभी जोनल दंडाधिकारियों, गश्ती दल दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

त्रिस्तरीय जांच और कड़ी निगरानी :

डीएम ने स्पष्ट किया कि प्रत्येक परीक्षा केंद्र के मुख्य द्वार पर परीक्षार्थियों की त्रिस्तरीय सघन तलाशी ली जाएगी। सभी केंद्रों के आसपास निषेधाज्ञा (धारा-144) प्रभावी रहेगी तथा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों एवं वीडियोग्राफी के माध्यम से निगरानी रखी जाएगी। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि कर्तव्य में लापरवाही बरतने वाले वीक्षकों या किसी भी प्रकार के असामाजिक तत्वों के खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

अधिकारियों ने दी तैयारियों की जानकारी :

बैठक में उप विकास आयुक्त सूर्य प्रताप सिंह, जिला शिक्षा पदाधिकारी कामेश्वर प्रसाद गुप्ता तथा पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) केके दिवाकर भौतिक रूप से उपस्थित रहे। वहीं जिले के सभी अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) एवं अन्य संबंधित अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़कर क्षेत्रवार तैयारियों की रिपोर्ट प्रस्तुत की।

परीक्षार्थियों से की अपील :

जिला प्रशासन ने परीक्षार्थियों एवं अभिभावकों से अपील की है कि वे परीक्षा के नियमों का पालन करें, समय से परीक्षा केंद्र पर पहुंचें तथा किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट या वर्जित सामग्री का प्रयोग न करें। प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि परीक्षा को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए गए हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर एसपी ने सुनीं पुलिसकर्मियों की समस्याएं, समाधान का दिया निर्देश

ड्यूटी के साथ-साथ पुलिसकर्मियों के पारिवारिक और व्यक्तिगत जीवन का ध्यान रखना हमारी की जिम्मेदारी…

8 घंटे ago

समस्तीपुर के DDC ने पंचायत रोजगार सेवक को किया सेवामुक्त, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) सर्वे में नाम जोड़ने के नाम पर राशि लेने का लगा था आरोप

समस्तीपुर : प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में अनियमितता और राशि लेने के आरोप में जिला…

10 घंटे ago

थाना भवनों की मरम्मती को लेकर DIG की अध्यक्षता में प्रक्षेत्रीय बैठक आयोजित, समस्तीपुर SP भी हुए शामिल

समस्तीपुर : मिथिला प्रक्षेत्र के डीआईजी मनोज कुमार तिवारी की अध्यक्षता में उनके कार्यालय प्रकोष्ठ…

11 घंटे ago

भक्त व भगवान की नगरी बालेश्वर स्थान विद्यापतिधाम में निकली शिव की भव्य बारात झांकी

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : भक्त व भगवान की मिलन स्थली के रूप में सुप्रसिद्ध…

12 घंटे ago

जीवन कौशल से लेकर माहवारी स्वच्छता तक, समस्तीपुर में शिक्षकों को दी गई विशेष ट्रेनिंग

समस्तीपुर : किशोरी छात्राओं के सर्वांगीण विकास, स्वास्थ्य जागरूकता और सुरक्षित शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित करने…

13 घंटे ago

बिहार में VIP नंबर का क्रेज, दो महीने में 6 करोड़ की कमाई, पटना सबसे आगे

बिहार में गाड़ियों पर VIP और फैंसी नंबर रखने का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा…

13 घंटे ago