समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पंजाबी कॉलोनी, गली नंबर-1 निवासी अरशद रजा को दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (DUSU) का सांस्कृतिक अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार एवं क्षेत्र में खुशी का माहौल है। अरशद रजा के पिता का नाम अठार अली तथा माता का नाम अनीशा बेगम है। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा समस्तीपुर के निजी विद्यालय साधना देवी विद्यापीठ से प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने होली मिशन हाई स्कूल से इंटरमीडिएट (+2) की परीक्षा उत्तीर्ण की। वर्ष 2025 में उन्होंने सीयूईटी यूजी (CUET-UG) परीक्षा में सफलता प्राप्त की, जिसके आधार पर उनका दाखिला दिल्ली विश्वविद्यालय के मोतीलाल नेहरू कॉलेज (ईवनिंग) में हुआ। वर्तमान में वे दिल्ली विश्वविद्यालय में बीए प्रोग्राम (इंग्लिश ऑनर्स) की पढ़ाई कर रहे हैं। स्थानीय लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
समस्तीपुर : बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 में 481 अंक प्राप्त कर राज्य स्तर पर…
समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को मुख्य सचिव, योजना एवं विकास विभाग सह जिला…
समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार ने बुधवार को बाजार समिति स्थित गोदाम का औचक…
समस्तीपुर : जिला पुलिस बल के दो पुलिसकर्मी बुधवार को अपने सेवा काल पूर्ण होने…
घरेलू एलपीजी गैस की किल्लत अब जानलेवा साबित होने लगी है। बिहार के बेगूसराय जिले…
समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र में दो दिनों से गायब एक 19…