Samastipur

अपहरण मामले में एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर काॅलेज के पास से एक लड़की के अपहरण मामले में पुलिस ने एक नामजद आरोपी को नगर थाना क्षेत्र के बंगाली टोला से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बंगरा थाना क्षेत्र के बासो कुबौली के राजकुमार राम के पुत्र दिलीप कुमार (30 वर्ष) के रूप में की गई है। बता दें कि बीते वर्ष 5 अक्टूबर को समस्तीपुर काॅलेज पर अपने फूफेरी बहन को लेकर परीक्षा फॉर्म भराने के पहुंचे एक युवक व उसकी बहन को अपहरण करने की कोशिश की गयी थी। इसको लेकर पीड़ित ने मुफस्सिल थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी थी।

दर्ज प्राथमिकी में युवक ने बताया था की वह अपनी फूफेरी बहन को लेकर समस्तीपुर काॅलेज के बाहर था तभी चार-पांच युवक उसकी बहन को जबरदस्ती बोलेरो में बैठाकर निकलने लगे। तभी वह बोलेरो का गेट पकड़ लिया। इसके बाद बदमाशों ने उसे भी अपहरण करने की नीयत से बोलेरो भगाने लगे। गेट पर लटके भाई द्वारा अपहरण किये जाने का जोर-जोर से हल्ला करने पर आसपास के लोगों ने बोलेरो को घेर लिया। इस दौरान दो युवकों क्रमशः रोहित कुमार व शुभम कुमार को लोगों ने बोलेरो समेत पकड़ लिया था। इस दौरान अन्य अभियुक्त सोनू कुमार व दिलीप कुमार वहां से फरार हो गया था। इसके बाद लड़की व उसके भाई के बयान पर अपहरण की प्राथमिकी मुफस्सिल थाने में दर्ज करायी गयी थी।

इस बीच बीते रविवार की रात पुलिस को गुप्त सूचना मिली की दिलीप शहर के बंगाली टोला में अपने साले के यहां किसी कार्यक्रम में आया हुआ है। इसके बाद पुलिस ने कारवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में मुफस्सिल थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह ने बताया कि अपहरण मामले में दिलीप कुमार को गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

मुसरीघरारी में अज्ञात वाहन की ठोकर से गेंहूं काटने जा रहे बाइक सवार दो युवक जख्मी, टूटी पैर की हड्डी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत भट्टी चौक के निकट गुरुवार शाम…

28 मिनट ago

सरायरंजन नगर पंचायत के बोर्ड की बैठक में 40 योजनाओं की हुई समीक्षा

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन नगर पंचायत के नरघोघी स्थित कार्यालय सभाकक्ष में गुरुवार को समान्य बोर्ड…

1 घंटा ago

उजियारपुर से गुजरने वाले रक्सौल-हल्दिया ग्रीन फील्ड सिक्स-लेन एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन अधिग्रहण की कवायद शुरू

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर प्रखंड के डिहुली, अंगार व चैता गांव से गुजरने…

2 घंटे ago

बिहार: जेल गया, अब नौकरी से भी बर्खास्त; 5 साल पहले 11 हजार घूस लेते धराया था दरोगा

बिहार के मुजफ्फरपुर में घूस लेते पांच साल पहले धरे गए दारोगा सदरे आलम को…

2 घंटे ago

चिराग के सामने चाचा पस्त, पारस ने उठाई पार्टी और परिवार एक करने की बात, सीएम पर भी बोले

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस अपने भतीजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान…

11 घंटे ago

महंगाई और पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत के खिलाफ कल्याणपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन

समस्तीपुर/कल्याणपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को कल्याणपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा…

13 घंटे ago