Samastipur

ताजपुर-बख्तियारपुर फोरलेन पर सड़क हादसे में एक और युवक की गई जान, दूसरा जख्मी

समस्तीपुर/मोरवा : ताजपुर-बख्तियारपुर फोरलेन सड़क पर लगातार रफ्तार का कहर जारी है। हादसे में इंद्रवारा के एक युवक की जान चली गयी। बताया जाता है कि हाईवा से बचने के क्रम में असंतुलित होकर बाइक सवार गिर गया जिससे युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मृतक की पहचान दिनेश साहनी के बेटे राहुल कुमार के रूप में हुई है जबकि घायल पूर्व सरपंच लाल बाबू सहनी का पुत्र प्रेम कुमार बताया जाता है।

घटना के बारे में बताया जाता है कि 22 जनवरी की संध्या दोनों युवक बाइक पर सवार होकर चकलाल शाही चौक से फोरलेन सड़क के रास्ते अपने घर इन्द्रवारा जा रहा था। इसी क्रम में विपरीत दिशा से आ रहे हाईवा की चपेट में वह आ गया। बचने के लिए जैसे ही उसने साइड लिया कि फोरलेन से सटे गड्ढे में गिर गया। पत्थर पर गिरने से उसके सर में गंभीर चोटें आयी। हालांकि रास्ते से गुजर रहे युवकों ने उसे उठाकर चकलाल शाही के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे समस्तीपुर रेफर किया गया।

समस्तीपुर में भी हालत में सुधार नहीं होने पर पटना ले जाने के क्रम में उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी परिजनों को मिली तो घर में हाहाकार मच गया। लाश को हलई थाना लाकर पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पुलिस ने लाश का पोस्टमार्टम करने के बाद परिजन को सौंप दिया। उधर, घटना की जानकारी उसके ससुराल वालों को मिली तो उसके साला और ससुर ने इस मामले को हत्या मानते हुये हलई थाना में आवेदन दिया है। हालांकि पुलिस पूरे मामले की पड़ताल कर रही है।

वहीं अस्पताल में भर्ती कराने वाले युवकों का कहना है कि दोनों बेहोशी की हालत में सड़क के किनारे पड़े थे। लहूलुहान होने के कारण वह कुछ बता नहीं पा रहा था। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन अब इस मामले को वेबजह रंग देने की कोशिश की जा रही है। थानाध्यक्ष शैलेश कुमार का कहना है कि पूरे मामले की पड़ताल की जा रही है पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही सही कारणों का पता चल सकेगा।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में टायर दुकान से 54 पीस नकली ट्यूब किया गया बरामद, नगर थाने में FIR दर्ज

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के मगरदही घाट स्थित छपरा टायर दुकान पर मंगलवार को…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में नियमित गैस आपूर्ति को लेकर SDO की वितरकों संग बैठक, गैस वितरण व्यवस्था सुधारने को बनी निगरानी टीम

घबराने की जरूरत नहीं, बुकिंग के तीन दिन में मिलेगा सिलेंडर : एसडीओ समस्तीपुर :…

7 घंटे ago

संजय झा ने नीतीश कुमार को सौंपा राज्यसभा चुनाव में जीत का सर्टिफिकेट, तस्वीर शेयर कर क्या बोले

जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को…

11 घंटे ago

केसी त्यागी ने जदयू से दिया इस्तीफा, भविष्य का प्लान भी बताया

पिछले कुछ दिनों से अपनी ही पार्टी के खिलाफ बोल कर चर्चा में रहने वाले…

12 घंटे ago

समस्तीपुर में BPL परिवारों के घरों पर मुफ्त सोलर पैनल, ‘कुटीर ज्योति योजना’ से रोशन होंगे घर

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के गरीब और निम्न आय वर्ग के बिजली उपभोक्ताओं को राहत…

16 घंटे ago

समस्तीपुर मंडल : अलौली-कुशेश्वरस्थान रेल परियोजना को गति, 4.5 किमी लाइन के लिए 211 करोड़ की निविदा

समस्तीपुर : अलौली से कुशेश्वरस्थान तक प्रस्तावित नई रेल लाइन परियोजना को आगे बढ़ाने की…

16 घंटे ago