Samastipur

समस्तीपुर में कर्पूरी ठाकुर की याद में मानव श्रृंखला; रोसड़ा को जिला बनाने की मांग की, कहा- अधूरे योजना का जवाब दे सरकार

समस्तीपुर : समस्तीपुर में भारत रत्न स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर के अधूरे काम को पूरा करने की मांग को लेकर एक मानव श्रृंखला बनाई गई। भाकपा माले के बैनर तले यह आयोजन ताजपुर प्रखंड मुख्यालय के राजधानी चौक पर किया गया, जिसका उद्देश्य सरकार का ध्यान आकर्षित करना था। आज के प्रदर्शन में बड़ी संख्या में भाकपा माले कार्यकर्ता राजधानी चौक पर एकत्र हुए। उन्होंने अपने हाथों में मांगों से संबंधित नारे लिखी तख्तियां, झंडे और बैनर लेकर सड़क किनारे खड़े होकर मानव श्रृंखला का निर्माण किया।

योजना के अधूरे रहने पर मांगा जवाब :

कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मांगों को लेकर नारे लगाए। इनमें कर्पूरी ठाकुर की ओर से शुरू की गई योजनाओं, जैसे जमुआरी नदी परियोजना और कर्पूरीग्राम-ताजपुर-महुआ-भगवानपुर रेल लाइन योजना के अधूरे रहने पर मुख्यमंत्री से जवाब मांगा गया। इसके अलावा, ताजपुर को फिर से विधानसभा और अनुमंडल का दर्जा देने व रोसड़ा को जिला बनाने की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई।

प्रदर्शनकारियों ने मनीष पोद्दार को थर्ड डिग्री टॉर्चर के आरोपी पुलिस-थानाध्यक्ष को बर्खास्त करने और मनपूरा पंचायत के राजस्व कर्मचारी रॉबिन ज्योति के घूस लेते वायरल वीडियो की जांच कराने की भी मांग की। भाकपा माले प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए दूधपूरा हवाई अड्डे को चालू करने, बंद पड़े चीनी और पेपर मिलों को फिर से खोलने, भूमिहीनों को वास भूमि और आवास उपलब्ध कराने की मांग की।

भ्रष्टाचार पर रोक लगाने की बात कही :

सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने सरकारी जमीन पर बसे लोगों को पर्चा और पर्चा धारियों को कब्जा दिलाने, पहुंच-पथ से वंचित गांवों में पहुंचपथ बनाने, और थाना, अंचल, प्रखंड, मनरेगा, आपूर्ति और बाल विकास जैसे विभागों में व्याप्त भ्रष्टाचार पर रोक लगाने की बात कही। उन्होंने यूरिया-डीएपी की कालाबाजारी रोकने और किसान रजिस्ट्री में वंशावली शामिल करने की भी मांग की।

Avinash Roy

Recent Posts

5 नवंबर को नरघोघी आएंगे स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, उप-मुख्यमंत्री के साथ मेडिकल कॉलेज में Academic विभाग का करेंगे उद्घाटन

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन प्रखंड के नरघोघी स्थित श्री राम जानकी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में…

8 घंटे ago

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में बदलने लगा मौसम का मिजाज, 28 अक्टूबर के बाद हल्की से मध्यम बारिश की संभावना; अलर्ट जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में आने वाले दिनों में मौसम का…

9 घंटे ago

रोसड़ा में लेबर कार्ड बनवाने पहुंचे मजदूर, विभिन्न गांवों में प्रचार के बाद भी नहीं लगा कैंप

समस्तीपुर/रोसड़ा : प्रखंड में निर्माण मजदूरों का लेबर कार्ड बनाने के लिए शुक्रवार को कैंप…

10 घंटे ago

ढा़बा संचालक को गोली मारने के मामले में दो बदमाश नेपाल के बोर्डर इलाके से गिरफ्तार, ताजपुर में भी STF और DIU की छापेमारी

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के किशनपुर यूसुफ स्थित एसएच-88 पर सुंदरम पेट्रोल पंप के…

21 घंटे ago

आर्म्स एक्ट में 60 आरोपितों को सजा दिलाकर समस्तीपुर बना अव्वल; लूट के 36, डकैती के 9, हत्या के 42 और पॉक्सो के 25 आरोपित दोषसिद्ध

समस्तीपुर : बेहतर अनुसंधान और प्रभावी अभियोजन के दम पर समस्तीपुर पुलिस ने गंभीर आपराधिक…

21 घंटे ago

समस्तीपुर में शिक्षक निर्वाचन में 84% और स्नातक में 53.27% मतदान, 58 मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई वोटिंग

समस्तीपुर : बिहार विधान परिषद के दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में…

22 घंटे ago