समस्तीपुर : विभूतिपुर थाना क्षेत्र से अलग होकर साखमोहन में नया पुलिस पिकेट (ओपी थाना) शुरू किया गया है। इससे पहले साखमोहन क्षेत्र में कोई अलग थाना अथवा पिकेट व्यवस्था नहीं थी। अब विभूतिपुर की 10 पंचायतों को काटकर नया थाना क्षेत्र गठित किया गया है। क्षेत्र में बिगड़ती विधि-व्यवस्था को सुधारने और अपराधियों की गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से एसपी ने यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया है।
एसपी के आदेश के बाद साखमोहन में नई पुलिस पिकेट का विधिवत संचालन करने में पुलिस पदाधिकारी जुट गए है। नई व्यवस्था के लागू होने से अब विभूतिपुर थाने की कुल 29 पंचायतों में से 10 पंचायतें साखमोहन पुलिस पिकेट के अंतर्गत आ गई हैं। इससे पुलिस की मौजूदगी बढ़ेगी और आपराधिक घटनाओं पर त्वरित कार्रवाई संभव हो सकेगी। साखमोहन पुलिस पिकेट की कमान पुअनि सुनील कुमार सिंह (ओपी थानाध्यक्ष) एवं पुअनि मनोज पासवान (अपर थानाध्यक्ष) को सौंपी गई है।
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत में शनिवार…
बिहार के औरंगाबाद में बीती रात बड़ा हादसा हो गया. शादी समारोह में जयमाल के…
राज्यसभा चुनाव को लेकर रविवार यानी आज संसदीय कार्यमंत्री विजय कुमार चौधरी के सरकारी आवास…
समस्तीपुर : जिले में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों के अवैध रूप से व्यावसायिक उपयोग पर…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत भुसारी गांव में सुधांशु शर्मा की…
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत में शनिवार…