Samastipur

विभूतिपुर में प्रेमी-युगल को लेकर थानें पहुंची पुलिस, पकड़उआ शादी के बाद परिजनों ने पुलिस को सौंपा, पुलिस ने प्रेमी युवक को छोड़ा तो हुआ हंगामा

समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में प्रेमालाप करते पकड़े गए प्रेमी- प्रेमिका को ग्रामीणों ने एक शिवमंदिर में सोमवार की रात शादी करा दी। इसके बाद प्रेमी के परिजनों को इसकी जानकारी होने पर प्रेमी युवक के परिजनों ने प्रेमिका के घर पहुंच कर जमकर हंगामा किया। साथ ही इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर प्रेमी और प्रेमिका को हिरासत में लेकर थाने ले आई। इसके बाद प्रेमी युवक को छोड़ दिया गया। वहीं प्रेमिका थाने पर ही रही।

इसकी जानकारी होने पर प्रेमिका के परिजन और ग्रामीण थाना पहुंच कर नाराजगी व्यक्त की। वहीं पुलिस ने नाबालिग की शादी कराने की बात कह कठोर कार्रवाई करने एवं थाना में बंद करने की चेतावनी दी। परिजनों ने जैसे ही बालिग होने का प्रमाण दिखाया कि पुलिस ने चुप्पी साध ली। बताया जाता है कि पिछले एक वर्षों से दोनों का मिलना जुलना हो रहा था। दोनों ने शादी करने का वादा भी किया था। लेकिन प्रेमी युवक का दूसरे जगह शादी होना तय होने के बाद भी दोनों मिल रहे थे। इसी दौरान दोनों को पकड़कर शादी करा दी गई। वही मामले की जांच कर रहे पुअनि सुनील कुमार सिंह ने कहा कि दोनों पक्ष में से किसी के द्वारा भी आवेदन नहीं दिया गया था। इसीलिए युवक को छोड़ दिया है। आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

राज्यसभा चुनाव से पहले RJD अलर्ट; पटना के होटल में रखे गए विधायक, न‍िगरानी भी बढ़ी

राज्यसभा चुनाव से एक दिन पहले राजनीति‍क गहमागहमी तेज है। टूट की संभावना रोकने को…

1 घंटा ago

AI से निशांत और मैथिली ठाकुर की आपत्तिजनक फोटो बनाकर वायरल करने वाला गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर लाइक और फॉलोवर बढ़ाने की चाह में की गई एक लापरवाही एक…

3 घंटे ago

विद्यापतिनगर में पारा मेडिकल के छात्र निलेश झा ह’त्याकांड मामले में पुलिस ने चार संदिग्धों को पूछताछ के लिये उठाया

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत में शनिवार…

6 घंटे ago

बिहार में जयमाला के दौरान अचानक भरभरा कर गिरा छत का छज्जा; 2 लोगों की मौत और कई घायल

बिहार के औरंगाबाद में बीती रात बड़ा हादसा हो गया. शादी समारोह में जयमाल के…

8 घंटे ago

राज्यसभा चुनाव से पहले विजय चौधरी के घर NDA की बैठक, विधायक को वोट का कैंडिडेट बताएंगे

राज्यसभा चुनाव को लेकर रविवार यानी आज संसदीय कार्यमंत्री विजय कुमार चौधरी के सरकारी आवास…

9 घंटे ago

घरेलू गैस के दुरुपयोग पर समस्तीपुर प्रशासन सख्त, जांच के लिए संयुक्त टीमों का गठन, यहां देखें पूरी लिस्ट…

समस्तीपुर : जिले में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों के अवैध रूप से व्यावसायिक उपयोग पर…

19 घंटे ago