Samastipur

20 सूत्री मांगों को लेकर ताजपुर नगर परिषद पर 5 पार्षदों का आमरण अनशन, विकास कार्यों में देरी का आरोप लगाया

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर नगर परिषद कार्यालय के गेट पर मंगलवार को वार्ड पार्षदों ने 20 सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन आमरण अनशन शुरू कर दिया है। इसमें 5 पार्षद शामिल है, जिन्होंने आमरण अनशन के दौरान विकास कार्यों में देरी का आरोप लगाया। पार्षदों का आरोप है कि पिछले छह महीनों से एक भी विकास योजना शुरू नहीं की गई है। इसके अतिरिक्त, आवास योजना के लाभार्थियों को राशि का भुगतान नहीं किया गया है और उनसे 1000 रुपए के स्टाम्प पर एफिडेविट देने को कहा जा रहा है। उन्होंने नियम विरुद्ध तरीके से 25 लाख रुपए की लागत से कार्यपालक पदाधिकारी का विश्राम कक्ष बनाने का भी विरोध किया।

पांच वार्ड पार्षदों ने शुरू किया आमरण अनशन

मुकेश कुमार मेहता, रवि कुमार, जावेद अकरम, अजहर मिकरानी और दुर्गा प्रसाद साह सहित पांच वार्ड पार्षदों ने यह अनशन शुरू किया है। अनशन स्थल पर वार्ड पार्षद राजीव सूर्यवंशी की अध्यक्षता में और वार्ड पार्षद अहमद रज़ा उर्फ़ मिन्टू बाबू के संचालन में एक सभा आयोजित की गई। इस सभा को पार्षद अशोक कुमार, संतोष कुमार, दिनेश कुमार साह, अजय दास, अशोक राय, प्रमोद कुमार राय, विक्रम कुमार, कौशल सिंह, सूरज प्रकाश, आफताब आलम, मो. अशरफ, सुरेश कुमार राय, मोहम्मद रेयाज, मोहम्मद शमिम, मोहम्मद राजा, सुबोध राय समेत कई अन्य पार्षदों और स्थानीय लोगों ने संबोधित किया।

भाकपा माले के प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह के नेतृत्व में माले नेता प्रभात रंजन गुप्ता, मकसुदन सिंह, प्रमोद साह और आइसा जिला सचिव सुनील कुमार सिंह ने अनशन आंदोलन को सक्रिय समर्थन दिया। उन्होंने अधिकारियों से यथाशीघ्र मांगें पूरी करने की अपील की। माले ने चेतावनी दी है कि मांगें पूरी न होने पर वे वार्ड पार्षदों के साथ मिलकर आंदोलन को तेज करेंगे।

आंदोलन के दौरान कार्यपालक पदाधिकारी जुल्फेकार अली प्यामी कार्यालय में उपस्थित नहीं थे, जिस पर आंदोलनकारियों ने आपत्ति व्यक्त की। नगर परिषद की अध्यक्ष अनिता कुमारी ने इस संबंध में बताया कि वार्ड पार्षदों की समस्याओं को लेकर अधिकारियों से बातचीत की जा रही है और जल्द ही उनके मामलों का निराकरण करने का प्रयास किया जाएगा। अनशन अभी भी जारी है।

Avinash Roy

Recent Posts

RNAR काॅलेज के पास पुलिस को देखते ही बाइक छोड़कर भागे बदमाश, लोडेड कट्टा बरामद

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…

6 घंटे ago

बड़ी खबर : समस्तीपुर में ATM तोड़कर 18 लाख रुपये उड़ाए, CCTV का DVR भी ले गए बदमाश, SP ने क्या कुछ कहा !

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के चकलालशाही चौक पर थाना के पुराने…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में दशहरा से पहले पुलिस के हत्थे चढ़ा कुख्यात ‘रावण’, पांच जिलों में 15 से अधिक केस

समस्तीपुर : दशहरा के मौके पर रावण दहन से पहले समस्तीपुर पुलिस ने एक ऐसे…

6 घंटे ago

बिहार टेंडर घोटाले में असली सूत्रधार कौन? हाईकोर्ट ने ED-SVU से मांगा जवाब, 6 बड़े अफसरों की भूमिका पर सवाल

बिहार में सरकारी टेंडरों में कथित हेराफेरी और करोड़ों रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग के मामले…

16 घंटे ago

दलसिंहसराय में नाबालिग छात्रा से जबरदस्ती की कोशिश, एक हफ्ते से FIR के लिए भटक रहा पीड़ित परिवार; पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की एक छात्रा से…

21 घंटे ago