समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर-सिंघियाघाट एसएच 55 के भरपुरा में बस की ठोकर से बाइक सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गए। आनन फानन में स्थानीय लोगों द्वारा दोनों जख्मी को सदर अस्पताल समस्तीपुर उपचार के लिए ले जाया गया। वहां से भी एक व्यक्ति की स्थिति गंभीर देखते हुए चिकित्सक ने डीएमसीएच दरभंगा रेफर कर दिया। जख्मी व्यक्ति की पहचान भरपुरा वार्ड 9 निवासी श्याम चौधरी के पुत्र ओम प्रकाश कुमार (20) एवं पंकज चौधरी के पुत्र सुमित चौधरी (18) के रूप में की गयी है। इसमें ओम प्रकाश की हालत नाजुक बतायी गयी है।
घटना के बाद ग्रामीणों ने बस को खदेड़ कर पकड़ा एवं यात्रियों को बस से निकालकर बस को तोड़-फोड़ करने का प्रयास किया इस क्रम में बस पलट गई। वहीं आक्रोशित लोगों ने घटनास्थल पर सड़क जामकर यातायात बाधित कर दिया। जिससे सड़क पर आवागमन करने वालों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बताया जाता है कि घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस को भी लोगों के आक्रोश का सामना करना पड़ा।
चर्चा है कि आक्रोशित लोगों ने पुलिस गाड़ी पर रोड़े चलाया जिसमें पुलिसकर्मी चोटिल भी हो गए। कई बार पुलिस पब्लिक में नोक झोंक भी हुई। इसके बाद थानाध्यक्ष सुनील कुमार झा के नेतृत्व में पहुंची काफी संख्या में पुलिस बल ने लोगों को समझाकर जाम हटवाया। चोटिल पुलिस कर्मी सतेन्द्र कुमार और खुशबू कुमारी ने सीएचसी में उपचार भी कराया है। फिलहाल ओम प्रकाश की हालत गंभीर बनी है जिसकी गहन चिकित्सा जारी है।
पुलिस पर हमले में दो दारोगा गंभीर रूप से जख्मी :
भरपुरा सड़क जाम के क्रम में घटनास्थल पर आक्रोशित लोगों द्वारा हाथापाई व रोड़ेबाजी की घटना में अपर थानाध्यक्ष शिव नारायण कुमार व दारोगा खुशबू कुमारी जख्मी हो गए। दोनों जाम के दौरान मोबाइल में वीडियो फुटेज कैद कर रहे थे। उन्हें इलाज के लिये विभूतिपुर में भर्ती कराया गया। आन ड्यूटी चिकित्सक आदित्य गौरव ने बताया कि अपर थानाध्यक्ष शिव नारायण कुमार को एक्स-रे कराने की सलाह दी गई है। उनके घुटने में चोट, बाएं आंख के ऊपर जख्म व शरीर के अन्य हिस्से में खरोंच दिखे हैं। वहीं दारोगा खुशबू कुमारी के बाएं घुटने में सूजन व चोट प्रतीत हुए हैं।
घटनास्थल के समीप मोबाइल में वीडियो या फोटो कैद करने के प्रयास में करीब एक दर्जन राहगीर और मीडियाकर्मियों को भी गाली-गलौज का सामना करना पड़ा। कुछ राहगीरों के साथ आक्रोशित लोगों ने गाली-गलौज व मारपीट भी की। पुलिस द्वारा स्थिति नियंत्रण में कर लिए जाने के बाद सब कुछ सामान्य हुआ। घटना में युवक का एक पैर कट जाने की बातें आने पर लोग आक्रोशित हुए। वहीं जख्मी सुमित चौधरी प्राथमिक उपचार के बाद खतरे से बाहर बताये जा रहा है। थानाध्यक्ष सुनील कुमार झा ने बताया कि वीडियो फुटेज के आधार पर पुलिस असामाजिक तत्वों की पहचान कर रही है। जिस किसी ने भी कानून को हाथ में लिया है और पुलिस पर हमला किया है उन्हें चिह्नित कर कार्रवाई की जायेगी।
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत स्थित वार्ड संख्या - 5…
केंद्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सिपेट), हाजीपुर में नए सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भुसारी गांव में शुक्रवार की सुबह खेत में दफन…
बिहार में रसोई गैस (LPG) को लेकर हाहाकार मचा हुआ है. तेल कंपनियों ने बढ़ती…
राज्यसभा चुनाव से एक दिन पहले राजनीतिक गहमागहमी तेज है। टूट की संभावना रोकने को…
सोशल मीडिया पर लाइक और फॉलोवर बढ़ाने की चाह में की गई एक लापरवाही एक…