समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर प्रखंड के मथुरापुर चांदचौर में विगत दिनों पुलिस टीम पर हमला करने के मामले में उजियारपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 7 आरोपियो की गिरफ्तारी किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मथुरापुर वार्ड 01 निवासी उपेंद्र महतो का पुत्र रंजीत कुमार, सीताराम महतो का पुत्र मनोज महतो, बूटन महतो का पुत्र उपेंद्र महतो, स्वार्थ महतो का पुत्र निकेश कुमार, कपिलेश्वर महतो का पुत्र जगदीश महतो, नरसिंह महतो का पुत्र अखिलेश कुमार व लटूर महतो का पुत्र पंकज कुमार बताया गया है।
सभी गिरफ्तार आरोपियों पर विगत 30 दिसम्बर की शाम दलसिंहसराय अनुमंडल की एंटी लीकर टीम पर उस समय हमला कर देने का आरोप है। जब एक गुप्त सूचना के आधार पर टीम के दरोगा राजकुमार पासवान के नेतृत्व में मथुरापुर चांदचौर गांव में छापेमारी करने गई थी। इस दौरान आरोपियों ने पुलिस टीम की वाहन को क्षतिग्रस्त करने के साथ ही टीम के दारोगा व अन्य पुलिसकर्मियोंका भी पिटाई कर चोटिल कर दिया था। इस घटना को लेकर दारोगा राजकुमार पासवान ने उजियारपुर थाने में आरोपियो के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करवाया था।
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत स्थित वार्ड संख्या - 5…
केंद्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सिपेट), हाजीपुर में नए सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भुसारी गांव में शुक्रवार की सुबह खेत में दफन…
बिहार में रसोई गैस (LPG) को लेकर हाहाकार मचा हुआ है. तेल कंपनियों ने बढ़ती…
राज्यसभा चुनाव से एक दिन पहले राजनीतिक गहमागहमी तेज है। टूट की संभावना रोकने को…
सोशल मीडिया पर लाइक और फॉलोवर बढ़ाने की चाह में की गई एक लापरवाही एक…