Samastipur

समस्तीपुर के युवक ने पत्नी-सास की प्रताड़ना से तंग आकर खाया जहर, इलाज के दौरान हुई माै’त; मोबाइल से मिले वीडियो ने खोला सनसनीखेज राज

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र के युवक विश्वजीत कुमार (31 वर्ष) ने पत्नी और ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे दरभंगा के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। विश्वजीत की मौत के बाद उसके मोबाइल से मिले एक वीडियो ने मामले को सनसनीखेज बना दिया है। इसमें युवक ने अपनी पीड़ा बयां करते हुए मौत को गले लगाने की बात कह रहा है।

विश्वजीत ताजपुर के सारंगपुर निवासी दिलीप कुमार राय का पुत्र था। विश्वजीत ने जहर खाने से पहले अपना एक वीडियो रिकॉर्ड किया था। वीडियो में वह कहते सुनाई दे रहे हैं कि मेरी सास, मेरी पत्नी और अन्य ससुराल वाले मुझे लगातार टॉर्चर कर रहे हैं। पांच साल से पत्नी की प्रताड़ना से मैं डिप्रेशन में हूं और अब मरने जा रहा हूं। मेरे नाम की जमीन-जायदाद सिर्फ मेरे मां-बाप की हो। देश में ऐसा कानून नहीं बने जिसमें केवल महिलाओं को ही प्राथमिकता दी जाए।

ससुराल से लौटने के अगले दिन खाया जहर :

परिजनों के अनुसार, 11 जनवरी को पत्नी के बुलाने पर विश्वजीत बिथान थाना क्षेत्र स्थित ससुराल गया था। वहां से देर रात घर लौटा। घर पर केवल उनकी मां मौजूद थीं। अगले दिन वह घर के पास सड़क पर बेहोश पाया गया। पहले उसका इलाज स्थानीय अस्पताल में कराया गया, लेकिन हालत बिगड़ने पर 19 जनवरी को उसे लहेरियासराय के बेंता चौक स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मंगलवार देर रात इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। इंद्रजीत ने मामले की जांच की मांग की है। पुलिस ने बुधवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। मोबाइल से मिले वीडियो को पुलिस ने अहम साक्ष्य माना है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में जयमाला के दौरान अचानक भरभरा कर गिरा छत का छज्जा; 2 लोगों की मौत और कई घायल

बिहार के औरंगाबाद में बीती रात बड़ा हादसा हो गया. शादी समारोह में जयमाल के…

2 घंटे ago

राज्यसभा चुनाव से पहले विजय चौधरी के घर NDA की बैठक, विधायक को वोट का कैंडिडेट बताएंगे

राज्यसभा चुनाव को लेकर रविवार यानी आज संसदीय कार्यमंत्री विजय कुमार चौधरी के सरकारी आवास…

3 घंटे ago

घरेलू गैस के दुरुपयोग पर समस्तीपुर प्रशासन सख्त, जांच के लिए संयुक्त टीमों का गठन, यहां देखें पूरी लिस्ट…

समस्तीपुर : जिले में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों के अवैध रूप से व्यावसायिक उपयोग पर…

12 घंटे ago

समस्तीपुर पुलिस ने 24 घंटे में सिर कटे शव का सिर बगीचे में जमीन खोदकर किया बरामद, मुख्य आरोपी समेत चार संदिग्धों को भी पकड़ा, 15 पर नामजद FIR

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत भुसारी गांव में सुधांशु शर्मा की…

13 घंटे ago

विद्यापतिनगर में अज्ञात बदमाशों ने युवक की गोली मारकर की ह’त्या, परिजनों में मचा कोहराम, छानबीन में जुटी पुलिस

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत में शनिवार…

14 घंटे ago

दो बच्चों के पिता ने नाबालिग किशोरी को भगाया, पिता और चचेरे भाई को समस्तीपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एक गांव में शादीशुदा दो बच्चों के पिता द्वारा…

16 घंटे ago