Samastipur

समस्तीपुर : पुलिस कस्टडी में युवक की बेरहमी से पिटाई और अमानवीय व्यवहार का गंभीर आरोप, पीड़ित बोला- “पहले स्वर्ण व्यवसायी ने मारा, फिर पुलिस कस्टडी में यातना, प्राइवेट पार्ट में इंजेक्शन से पेट्रोल डाला

युवक की पिटाई तक भी कोई संलिप्तता ना मिलने पर पुलिस ने बांड बनाकर छोड़ा, घर पहुंचते हालत बिगड़ी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाने की पुलिस पर कस्टडी में एक युवक को बेरहमी से पीटने का गंभीर आरोप लगा है। परिजनों ने युवक को इलाज के लिए गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया है। जख्मी युवक की पहचान भेरोखड़ा गांव निवासी संजय पोद्दार के पुत्र मनीष कुमार के रूप में की गई है। मंगलवार की सुबह परिजनों द्वारा मनीष को ताजपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

पीड़ित युवक मनीष कुमार ने इलाज के दौरान बताया कि वह ताजपुर बाजार के नीम चौक स्थित सोनी ज्वेलर्स नामक आभूषण दुकान में स्टाफ के रूप में कार्यरत था। कुछ दिन पहले उक्त दुकान में भीषण चोरी की घटना हुई थी। इसी मामले में संदेह के आधार पर दुकानदार ने उसे दुकान पर बुलाकर कथित रूप से बंधक बनाया और बेरहमी से पिटाई करने के बाद ताजपुर पुलिस के हवाले कर दिया। जख्मी मनीष का आरोप है कि पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर चार दिनों तक थाना परिसर में रखा, जहां पूछताछ के नाम पर लगातार शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। युवक ने दावा किया कि कस्टडी के दौरान उसे गंभीर रूप से पीटा गया, जिससे उसकी हालत लगातार बिगड़ती चली गई।

आरोप है कि इसी दौरान पुलिस के एक कर्मी ने उसके साथ अमानवीय व्यवहार करते हुए उसके शरीर के संवेदनशील निजी हिस्से में सुई भी चुभोई, और पेट्रोल भी डाला, जिससे उसे असहनीय पीड़ा हुई। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस द्वारा उसे डराने-धमकाने के उद्देश्य से उसकी पत्नी प्रियंका कुमारी के साथ भी मारपीट की गई और परिवार को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई। इसके बाद चार जनवरी को पुलिस ने परिजनों को बुलाकर बांड बनाकर पर उसे रिहा भी कर दिया। घर लौटने के बाद उसकी तबीयत और बिगड़ने लगी, जिसके बाद मंगलवार को ग्रामीणों की मदद से उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

युवक के पिता संजय पोद्दार ने भी पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनका बेटा पूरी तरह निर्दोष है, बावजूद इसके उसके साथ अमानवीय व्यवहार किया गया। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। इधर इस पूरे मामले पर ताजपुर थानाध्यक्ष शंकर शरण दास ने पुलिस पर लगाए गए सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने कहा कि आभूषण दुकान में हुई चोरी की घटना के बाद दुकानदार द्वारा युवक को पकड़कर पुलिस को सौंपा गया था। पुलिस द्वारा की गई पूछताछ और छानबीन में युवक निर्दोष पाया गया, जिसके बाद उसे छोड़ दिया गया। थानाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि पुलिस कस्टडी में मारपीट या किसी भी प्रकार की सख्ती नहीं बरती गई है। यदि युवक के साथ मारपीट हुई है तो वह पुलिस को सौंपे जाने से पहले की घटना हो सकती है, जिसकी जानकारी पुलिस को नहीं है।

इधर युवक के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान और उसकी बिगड़ती हालत को देखते हुए यह मामला अब स्थानीय स्तर पर चर्चा का विषय बन गया है। परिजनों ने वरीय पुलिस पदाधिकारियों से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच, मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की है। पुलिस की गिरफ्तारी से पहले दुकानदार ने भी दुकान में बंदकर शक के आधार पर बेरहमी से उसकी पिटाई की थी और पुलिस को बुलिकर सौंप दिया था।

इस संबंध में एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने बताया कि सोनी ज्वेलर्स में हुए भीषण चोरी मामले में मनीष को पुलिस ने पूछताछ के लिये उठाया था। पूछताछ के बाद सुराग ना मिलने पर उसे बाॅन्ड पर छोड़ दिया गया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो से जानकारी मिली है की पुलिस ने मनीष की बेरहमी से पिटाई की है। इसकी जांच के लिए सदर एसडीपीओ-1 के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया है। चोरी मामले का भी जल्द खुलासा कर लिया जाएगा।

दुकान का गेट तोड़कर भारी मात्रा में आभूषण की हुई थी चोरी :

ताजपुर बाजार के नीम चौक के समीप स्थित सोनी फैंसी ज्वेलर्स नामक आभूषण दुकान में 28 दिसंबर की रात चोरों ने भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया था। जेवर दुकान स्थानीय थाना चौक ठाकुरबाड़ी मार्ग निवासी जकी अहमद की है। दुकानदार को घटना की जानकारी सोमवार को दुकान खोलने पर हुई थी। मिली जानकारी के मुताबिक चोर छत के रास्ते गेट से दुकान के अंदर दाखिल हुए थे। इसके बाद दुकान में विभिन्न जगहों पर शो केस एवं दराज में रखे लगभग 26 किलो के करीब चांदी व 60 ग्राम सोना के जेवरात समेट लिए। इस दौरान चोरों ने नाक में पहनने वाले सोने के कील एवं कुछ नए, पुराने सोने के अन्य जेवर भी समेट लिए। जाते जाते चोर सीसीटीवी के हार्ड डिस्क भी खोल कर ले गया। इन सभी आभूषण की कीमत लगभग 70 लाख से अधिक की बताई जाती है।

यहां देखें वीडियों और YouTube चैनल Subscribe करें : 

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में मृतक ‘छोटू’ के घर पहुंचे सांसद पप्पू यादव, सरकार से 50 लाख मुआवजा देने की मांग

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो सह पूर्णिया सांसद राजेश रंजन…

5 घंटे ago

शिवाजीनगर के बरियाही घाट पुल के पास करेह नदी में तैरता दिखा अज्ञात युवक का शव, तेज बहाव में आंखों से ओझल; तलाश जारी

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर थाना अंतर्गत बरियाही घाट पुल के समीप करेह नदी में मंगलवार को…

5 घंटे ago

सिंघिया में एक ही रात चार दुकानों में चोरी, गेट तोड़कर लाखों की संपत्ति समेट ले गए बदमाश

समस्तीपुर/सिंघिया : समस्तीपुर जिले में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं के बीच सोमवार की…

5 घंटे ago

समस्तीपुर के युवक की संदिग्ध मौ’त, पहले पति पर हत्या का आरोप; दोस्त की पत्नी के साथ लिव-इन में रह रहा था मृतक

समस्तीपुर : प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामले में मंगलवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में…

6 घंटे ago

समस्तीपुर पहुंचे NSUI के पूर्व अध्यक्ष चुन्नू सिंह, ‘छात्रों की गूंज’ अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं में भरा जोश

समस्तीपुर : भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) और युवा कांग्रेस के संयुक्त अभियान 'छात्रों की…

8 घंटे ago