Samastipur

समस्तीपुर स्टेशन की घटना के बाद रेल मंडल के सभी स्टेशनों पर सुरक्षा ऑडिट का आदेश

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर सोमवार की रात जयनगर-हावड़ा एक्सप्रेस में हाइड्रेंट पाइप कोच में फंसने के बाद प्लेटफार्म पर लगे टाइल्स सहित रेलवे की अन्य क्षति से सबक लेते हुए रेल मंडल के सभी स्टेशनों की सुरक्षा की सेफ्टी आडिट कराने का निर्णय लिया है। यह आदेश समस्तीपुर रेल मंडल प्रबंधक ज्योति प्रकाश मिश्रा ने दिया है। कहा है कि ऐसी घटना अन्य किसी स्टेशन पर दोबारा देखने को नहीं मिले, इसके लिए रेल अधिकारियों को काफी सतर्कता बरतने की जरूरत है।

बता दें कि समस्तीपुर मंडल के मुजफ्फरपुर जंक्शन पर वर्तमान में नार्थ और साउथ दोनों तरफ निर्माण कार्य चल रहा है। इस दौरान पांच महीना पहले एक मिक्चर मशीन से प्लेटफार्म नंबर एक-छह में इंजन से टकरा गई थी। उस वक्त भी एक बड़ा हादसा टल गया था। दूसरी घटना छह जनवरी को माड़ीपुर ओवरब्रिज के पास सेना की जा रही विशेष स्पेशल ट्रेन पर लदे ट्रक से ओएचई तार के टकराने से हुई थी। इस दौरान ट्रक के तिरपाल में आग लग गई थी। फौजियों और आरपीएफ ने मिलकर आग पर काबू पाया था।

इसको लेकर जांच अभी पूरी भी नहीं हुई, चल रही रही है। इसके पहले मालगाड़ी के खुले गेट से टकरा कर एक-छह नंबर प्लेटफार्म पर तेल का पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गया था। इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए मंडल प्रबंधक ने मुजफ्फरपुर सहित सभी स्टेशनों से प्लेटफार्म पर रखे उपकरणों और निर्माण सामग्री की स्थिति पर विस्तृत व्योरा मांगा है। निर्माण कार्य के दौरान यात्रियों और ट्रेन परिचालन की सुरक्षा में किसी भी स्तर पर हुई चूक को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

यहां देखें घटना का वीडियो :

Avinash Roy

Recent Posts

चार साल बाद भी दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक पर ROB निर्माण शुरू नहीं

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक पर एनएचएआई की योजना के तहत आरओबी एवं…

55 मिनट ago

बिहार सरकार ने चार IPS और दो BPS अधिकारियों का किया तबादला, 2 जिलों के एसपी भी बदले गए

बिहार में पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। गृह विभाग ने चार…

1 घंटा ago

फर्जी B.Ed. डिग्री पर बहाल महिला शिक्षिका पर गिरी गाज, निगरानी विभाग ने समस्तीपुर नगर थाने में FIR दर्ज करायी

समस्तीपुर : जिले में नियोजित शिक्षकों के प्रमाणपत्रों की जांच के क्रम में एक और बड़ा…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : मक्के के खेत में हथियार के बल पर युवक की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल, अधमरा होने पर छोड़ा

समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी…

5 घंटे ago

बिहार में महिला सिपाही की रहस्यमयी मौत..पुलिस विभाग में हड़कंप, पति हिरासत में

बिहार के मुजफ्फरपुर पुलिस विभाग में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब महिला सिपाही का…

6 घंटे ago