समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर-3 पर मंगलवार को एक यात्री की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। मृतक यात्री की पहचान मुजफ्फरपुर के पियर थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव निवासी उमेश महतो (60 वर्ष) के रूप में की गई है। घटना के बाद परिवार के लोगों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया और शव को लेकर चले गए। यात्री समस्तीपुर-कटिहार पैसेंजर से अपने बेटे के ससुराल बड़ेपुरा, जाने वाले थे। उमेश अपने परिवार के लोगों के साथ ट्रेन पकड़ने के लिए समस्तीपुर जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर पहुंचे थे।
इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत खराब हुई। सूचना पर रेलवे अस्पताल से मेडिकल टीम मौके पर पहुंची। जांच के दौरान पाया गया कि यात्री की मौत हो चुकी है। मौके पर आरपीएफ व जीआरपी के पुलिस अधिकारी भी पहुंचकर जांच की। परिजन शव साथ लेकर चले गए। माना जा रहा है कि यात्री की मौत हार्ट अटैक से हुई है। परिवार के लोगों के अनुसार वह पूर्व से भी बीमार चल रहे थे। इधर जीआरपी थाना अध्यक्ष सह इंस्पेक्टर वीरबल राय ने बताया कि यात्री की स्वाभाविक मौत हुई थी परिवार के लोग भी उनके साथ थे, उनके पास से समस्तीपुर से बड़ेपुराहॉट तब का साधारण टिकट बरामद किया गया है। लिखित आवेदन लिए जाने के बाद परिजनों को शव सौंप दिया गया है।
समस्तीपुर : बिहार के सरकारी विद्यालयों में आने वाले दिनों में बिजली का बिल शून्य…
समस्तीपुर : स्नातकोत्तर तृतीय सेमेस्टर, सत्र 2025-27 के लिए नामांकन के मिथिला विश्विद्यालय प्रशासन ने…
समस्तीपुर : रोसड़ा की भूमि सुधार उप-समाहर्ता (DCLR) कंचन कुमारी झा की मुश्किलें बढ़ती जा…
समस्तीपुर : जिला स्तरीय 20 सूत्री कार्यक्रम समिति की बैठक में जिले से जुड़े कई…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में पांच वेंटिलेटर उपलब्ध हैं, लेकिन पर्याप्त तकनीकी कर्मियों की कमी…
समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को परिवहन मंत्री सह जिले के प्रभारी मंत्री दामोदर…