Samastipur

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर 23.25 लीटर ब्रांडेड विदेशी शराब के साथ एक कारोबारी गिरफ्तार, गुप्त सूचना पर धर-दबोचा

समस्तीपुर : ऑपरेशन सतर्क के तहत आरपीएफ समस्तीपुर, उत्पाद थाना समस्तीपुर एवं ईआईबी पटना की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 23.25 लीटर विदेशी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई समस्तीपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन पर की गई। आरपीएफ पोस्ट समस्तीपुर के उप निरीक्षक पीके चौधरी, उत्पाद थाना समस्तीपुर के सहायक उप निरीक्षक संजीत कुमार पासवान तथा ईआईबी पटना के अवर निरीक्षक राजेश कुमार अपनी टीम के साथ स्टेशन परिसर में आपराधिक गतिविधियों की निगरानी कर रहे थे।

इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि शराब की खेप स्टेशन पर आने वाली है। सूचना के आधार पर टीम ने समस्तीपुर जंक्शन के साउथ साइड स्थित सर्कुलेटिंग एरिया में हनुमान मंदिर के पास एक व्यक्ति को संदिग्ध अवस्था में दो ट्रॉली बैग, एक पिट्ठू बैग, एक झोला व एक अन्य बैग के साथ खड़ा पाया। पूछताछ करने पर सुनील कुमार, निवासी रोसड़ा, थाना रोसड़ा, जिला समस्तीपुर ने बताया कि वह गरीब रथ एक्सप्रेस से शराब लेकर आया है। संयुक्त टीम ने कुल पांच बैगों की तलाशी लेने पर ब्रांंडेड विदेशी शराब की 31 बोतलें बरामद की। कुल बरामद शराब की मात्रा 23.25 लीटर आंकी गई है।

Avinash Roy

Recent Posts

अपनी सरकार के साथ भी और सवाल भी, चिराग पासवान की भूमिका पर राजनीति में चर्चा तेज

बिहार की राजनीति में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की भूमिका एक बार फिर चर्चा में…

1 घंटा ago

दुर्गा पूजा में सुरक्षा को लेकर 24 घंटे अलर्ट मोड में रहेगी समस्तीपुर पुलिस, DIG ने बैठक में दिये कई निर्देश

फाइल फोटो (DIG मिथिलेश तिवारी) समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, विजयादशमी और अन्य त्योहारों के दौरान…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में पुलिस पर हमला, शराब धंधेबाज को छुड़ाकर भागे ग्रामीण; महिला सिपाही से बदसलूकी, 8 गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने…

6 घंटे ago

आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए 8 जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनों का होगा परिचालन

समस्तीपुर : आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुये रेलवे ने…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में रेल SP ने किया नवनिर्मित रेल DSP कार्यालय का उद्घाटन, पर्व के दौरान यात्रियों की संभावित भीड़ को लेकर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश

समस्तीपुर : रेल एसपी बिना कुमारी ने बुधवार को समस्तीपुर में नवनिर्मित रेल डीएसपी कार्यालय…

7 घंटे ago

समस्तीपुर : कमरे में मिली शराब की टूटी बोतलें, दूसरे में युवक का श*’व, परिजनों ने ह’*त्या की आशंका जतायी; 10 दिन पहले ही लौटा था बनारस से

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव में घर से कुछ…

16 घंटे ago