समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

पूसा में तीन मंजिली इमारत की बालकनी से गिरकर 11 वर्षीय छात्रा की मौ’त

समस्तीपुर/पूसा : पूसा थाना क्षेत्र की महमदपुर देवपार पंचायत स्थित टीचर्स कॉलोनी (वार्ड-6) में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक तीन मंजिली इमारत की बालकनी से गिरकर 11 वर्षीय छात्रा अमीषा राज की मौत हो गई। मृतका उत्तर प्रदेश के सलेमपुर निवासी रामेश्वर प्रसाद और पिंकी कुमारी की पुत्री थी। अमीषा केंद्रीय विद्यालय, पूसा में कक्षा 4 की छात्रा थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शुक्रवार सुबह वह स्कूल जाने के लिए तैयार हो रही थी। इसी दौरान किसी काम से वह घर की बालकनी में गई और अचानक अनियंत्रित होकर नीचे गिर गई।

तेज आवाज सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर दौड़े और उसे आनन-फानन में अनुमंडलीय अस्पताल, पूसा ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। नाना के साथ किराए के मकान में रहती थी छात्रा: अमीषा यहां अपनी मां पिंकी कुमारी और नाना रामाज्ञा प्रसाद के साथ रहती थी। उसकी मां सरायरंजन में किसान सलाहकार के पद पर कार्यरत हैं। नाना डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय से सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं।

सेवानिवृत्ति के बाद पिछले महीने ही उन्होंने सरकारी आवास खाली किया था और टीचर्स कॉलोनी में किराए के मकान में रहने आए थे। हादसे के बाद टीचर्स कॉलोनी और विश्वविद्यालय परिसर में शोक की लहर दौड़ गई। मासूम की असमय मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। अस्पताल में कानूनी प्रक्रिया के बाद परिजन छात्रा के शव को अंतिम संस्कार के लिए उनके पैतृक निवास उत्तर प्रदेश क देवरिया जिले केे सलेमपुर ले गए हैं।

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150