समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक चोरी की बाइक के साथ एक चोर को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवक की पहचान विभूतिपुर थाना क्षेत्र के पटपारा दक्षिण पंचायत निवासी धर्मवीर कुमार के रूप में हुई है। पुलिस को चेकिंग के दौरान उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगीं। पूछताछ में वह बाइक के कागजात नहीं दिखा सका। जांच में पता चला कि बाइक नगर थाना क्षेत्र के पेठिया गाछी से चोरी की गई थी, जिस मामले में पहले से थाना कांड संख्या 310/25 दर्ज है। इस संबंध में नगर थानाध्यक्ष अजित कुमार ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
समस्तीपुर : सर्दी के मौसम में कोहरे की आशंका को देखते हुए रेलवे ने हावड़ा-काठगोदाम…
समस्तीपुर: समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले पांच दिनों तक मौसम साफ और…
समस्तीपुर : भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के आलोक में डीएम सह जिला निर्वाचन अधिकारी…
समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट परिसर स्थित विकास भवन में एसी का काॅपर वायर चोरी करने पहुंचे…
समस्तीपुर : दीपावली और छठ के दौरान आग लगने की घटनाओं से निपटने के लिए…
समस्तीपुर : दीपावली और छठ महापर्व के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने के…