Samastipur

मुसरीघरारी जहरीली शराब कांड के बाद मुफस्सिल पुलिस का एक्शन, महिला समेत दो शराब कारोबारी गिरफ्तार, चार पियक्कड़ भी पकड़े

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में जहरीली शराब से हुई मौत के बाद जिलेभर में पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है। इसी कड़ी में मुफस्सिल थाना पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ ताबड़तोड़ छापेमारी अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। अभियान के दौरान महिला समेत दो देसी शराब कारोबारियों और चार पियक्कड़ों को गिरफ्तार किया गया है।

मुफस्सिल पुलिस ने बाजोपुर गांव में छापेमारी कर 20 लीटर देसी शराब के साथ उजागर सहनी को गिरफ्तार किया। वहीं हकीमाबाद गांव से तीन लीटर देसी शराब के साथ शोभा देवी को दबोचा गया। इसके अलावा सिलौत क्षेत्र से चार पियक्कड़ों को शराब पीने के आरोप में पकड़ा गया है। सभी आरोपियों को मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

इस संबंध थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह ने बताया कि मुसरीघरारी में जहरीली शराब से हुई मौत की घटना के बाद पुलिस पूरी तरह सतर्क है। किसी भी हाल में अवैध शराब के कारोबार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने के लिए लगातार छापेमारी और जांच अभियान चलाया जा रहा है।उन्होंने कहा कि पुलिस का यह अभियान पहले भी जारी था और आगे भी जारी रहेगा। शराब के धंधे से जुड़े लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस प्रशासन का उद्देश्य जहरीली शराब की बिक्री पर पूर्ण रोक लगाना और आम लोगों की जान की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में राशन कार्ड बनवाने के लिए जानिए नया नियम, बिना इस प्रोसेस के नहीं मिलेगा अनाज, पुराने आवेदकों के लिए भी अनिवार्य

बिहार में राशन कार्डधारियों के लिए राशन लेना पहले से मुश्किल हो सकता है. राज्य…

14 घंटे ago

आशिक ने रची अपनी हत्या की झूठी कहानी, प्रेमिका को लेकर फरार युवक 3 साल बाद गिरफ्तार

बिहार के गोपालगंज के एक युवक ने प्रेमिका के साथ फरार होने के बाद अपहरण…

14 घंटे ago

जनसेवा एक्सप्रेस, सहरसा-समस्तीपुर समेत 3 ट्रेनें देरी से चलेंगी; 14 अक्टूबर तक 12 दिन ब्लॉक

बिहार के पूर्णिया कोर्ट से पंजाब के अमृतसर के बीच चलने वाली जनसेवा एक्सप्रेस समेत…

16 घंटे ago

पेट दर्द की शिकायत पर भर्ती महिला सिपाही की इलाज के दौरान मौत, साथी जवानों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर पुलिस लाइन में तैनात एक महिला सिपाही की सदर अस्पताल में उपचार…

19 घंटे ago

बिहार में शराब तस्कर ने महिला दारोगा का अंगूठा दांत से चबा लिया; ईंट-पत्थरों से हमला, 4 सगे भाइयों सहित 6 नामजद

बिहार में शराबबंदी को सख्ती से धरातल पर उतारने निकली मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग की…

21 घंटे ago