Samastipur

समस्तीपुर के इस गांव से नवविवाहित प्रेमी जोड़े को उठा ले गई यूपी पुलिस, अफरा-तफरी

समस्तीपुर/पटोरी : समस्तीपुर जिले के पटोरी थाना क्षेत्र में उस वक्त अफरा-तफरी मच गया, जब उत्तर प्रदेश पुलिस अचानक गांव में पहुंची और एक नवविवाहित प्रेमी जोड़े को हिरासत में लेकर अपने साथ ले गई। पूरी कार्रवाई इतनी अचानक थी कि गांव के लोग देर रात तक घरों से बाहर निकल आए। मामला जिले के पटोरी थाना क्षेत्र के रूपौली पंचायत अंतर्गत सुल्तानपुर चौराही गांव का है। जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के माड़ीआहू थाना से आई पुलिस टीम ने स्थानीय पटोरी थाना पुलिस के सहयोग से प्रेमी युगल को हिरासत में लिया।

गिरफ्तार युवक की पहचान सुल्तानपुर चौराही गांव निवासी मदन राय के पुत्र धीरज कुमार के रूप में हुई है। बताया गया है कि धीरज ने बीते 21 दिसंबर 2025 को उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के गौरा गांव निवासी पन्ना लाल सिंह की 20 वर्षीय पुत्री महक सिंह से प्रेम विवाह किया था। विवाह के अगले ही दिन, 22 दिसंबर को दोनों गांव पहुंचे थे और तब से अपने परिजनों के साथ शांतिपूर्वक दांपत्य जीवन व्यतीत कर रहे थे।

युवक की मां चंद्रकला देवी ने बताया कि शादी के बाद दोनों परिवारों में किसी तरह का कोई विवाद नहीं था। धीरज जौनपुर में सेंट्रिंग का काम करता था, वहीं दोनों के बीच प्रेम हुआ और उन्होंने विवाह कर लिया। हाल के दिनों में वह अपनी पत्नी के साथ गांव में ही रह रहा था। रविवार की देर रात जब माड़ीआहू थाना की पुलिस गांव पहुंची, तो ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई।

पटोरी थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि माड़ीआहू थाना में दर्ज कांड संख्या 05/26 के अभियुक्त के रूप में यूपी पुलिस ने सहयोग मांगा था। अंतरराज्यीय समन्वय के तहत नियमानुसार सहायता दी गई है। इधर इस घटनाक्रम के बाद पूरे गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। हालांकि पुलिस का कहना है कि मामले की जांच संबंधित थाना द्वारा की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई प्रक्रिया में है।

Avinash Roy

Recent Posts

विद्यापतिनगर में हुए निलेश हत्याकांड को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, मऊ बाजार को कराया बंद, SP ने घटनास्थल का लिया जायजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत स्थित वार्ड संख्या - 5…

3 घंटे ago

सीपेट हाजीपुर में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू ; दसवीं और स्नातक पास के लिए प्लास्टिक इंजीनियरिंग के क्षेत्र में कैरियर बनाने का सुनहरा मौका

केंद्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सिपेट), हाजीपुर में नए सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया…

4 घंटे ago

बिहार में नए गैस कनेक्शन और ट्रांसफर पर लगी रोक, 12 सिलेंडर के बाद बुकिंग भी बंद

बिहार में रसोई गैस (LPG) को लेकर हाहाकार मचा हुआ है. तेल कंपनियों ने बढ़ती…

6 घंटे ago

राज्यसभा चुनाव से पहले RJD अलर्ट; पटना के होटल में रखे गए विधायक, न‍िगरानी भी बढ़ी

राज्यसभा चुनाव से एक दिन पहले राजनीति‍क गहमागहमी तेज है। टूट की संभावना रोकने को…

9 घंटे ago

AI से निशांत और मैथिली ठाकुर की आपत्तिजनक फोटो बनाकर वायरल करने वाला गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर लाइक और फॉलोवर बढ़ाने की चाह में की गई एक लापरवाही एक…

11 घंटे ago