समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर नक्कू स्थान में बीते 18 जनवरी को साइबर बदमाशों द्वारा एक सीएसपी संचालक को झांसा देकर अलग-अलग अकाउंट में 1 लाख 95 हजार रुपये ट्रांसफर करा लेने के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पीड़ित सीएसपी संचालक मोहनपुर वार्ड संख्या-39 के उपेंद्र राय के पुत्र गोविंद कुमार ने बताया कि 18 जनवरी को उनके मोबाइल पर एक कॉल आया। कॉल करने वाले ने पैसे ट्रांसफर के बारे में पूछा फिर कहा की बाहर मेरी बहन बाहर खड़ी है आपको अतिरिक्त चार्ज और रकम नगद में दे देगी।
उसे अविलंब अकाउंट में पैसे की आवश्यकता है और वह शहर से बाहर है। इसी दौरान महिला ने अलग-अलग बैंक खातों में पैसे ट्रांसफर करने के लिये हामी भर दी। अलग-अलग समय पर कुल 1 लाख 95 हजार रुपये ट्रांसफर कराने के बाद जब महिला से सीएसपी संचालक ने अपने पैसे मांगे तो महिला बिना कुछ बोले करीब 1 घंटा तक सीएसपी केंद्र पर रूकी रही। इसके बाद महिला ममता कुमारी जो नक्कू स्थान में ही एक रेस्टोरेंट संचालित करती है उसने बताया कि वह तो यहां खाने का आर्डर लेने आयी है।
सीएसपी संचालक ने आरोप लगाया की उक्त महिला गाली-गलौज करते हुए अपने रेस्टोरेंट चली गयी। इसको लेकर पीड़ित गोविन्द कुमार ने पहले आपसी समझौते के तहत पैसे के इंतजार में महिला के रेस्टोरेंट पर आते-जाते रहा और उसे खाना का आर्डर देने वाले नंबर पर पैसे वापस मंगाने का दबाव बनाते रहा। लेकिन जब उसे पैसे नहीं मिले तो उसने शुक्रवार की शाम मुफस्सिल थाने में पटोरी थाना क्षेत्र के वैनी असली की महिला ममता कुमारी पर प्राथमिकी दर्ज करा दी। इस संबंध में मुफस्सिल थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह ने बताया कि आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है।
नहीं भागेंगे, हा हा स्थिर से, सब फोड़ देगा गाड़ियो हम्मर, प्रणाम किए और चल…
समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं से जुड़े लाभुकों के लिए यह खबर बेहद अहम…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : बिहार बोर्ड द्वारा मैट्रिक परीक्षा का परिणाम जारी होते ही क्षेत्र में खुशी…
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर प्रखंड के आदर्श राजकीय उच्च विद्यालय कांचा की छात्रा…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के लिए गर्व की एक और खबर सामने आई है। मिल्लत…
समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी मैट्रिक परीक्षा परिणाम में समस्तीपुर जिले की…