Samastipur

मोहनपुर पावर हाउस के समीप CSP केंद्र से चोरी मामले में एक गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर पावर हाउस के समीप बीते शनिवार की देर रात अज्ञात चोरों द्वारा ग्राहक सेवा केंद्र में चोरी हुए मामले में एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहनपुर वार्ड संख्या-39 के राम प्रवेश राय के पुत्र रमन कुमार के रूप में की गई है। बताया गया है कि गिरफ्तार युवक इससे पहले भी बाइक चोरी मामले में जेल जा चुका है। पुलिस ने उसके पास कुछ एसोसिरीज समेत अन्य सामान भी बरामद किया है।

बता दें की चोर ने शनिवार की रात सीएसपी के मुख्य गेट पर लगे दो ताले तोड़कर भीतर प्रवेश किया था और इन्वर्टर, बैटरी सहित नकद रूपये की चोरी कर ली थी। घटना की जानकारी ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक विकास कुमार को रविवार सुबह तब हुई जब वह दुकान खोलने पहुंचे थे। इसके बाद उन्होंने मुफस्सिल थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी थी। पुलिस ने कारवाई करते हुए सीसीटीवी की मदद से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में मुफस्सिल थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह ने बताया कि चोरी के आरोप में गिरफ्तार किये गये युवक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

विद्यापतिनगर में हुए निलेश हत्याकांड को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, मऊ बाजार को कराया बंद, SP ने घटनास्थल का लिया जायजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत स्थित वार्ड संख्या - 5…

2 घंटे ago

सीपेट हाजीपुर में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू ; दसवीं और स्नातक पास के लिए प्लास्टिक इंजीनियरिंग के क्षेत्र में कैरियर बनाने का सुनहरा मौका

केंद्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सिपेट), हाजीपुर में नए सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया…

3 घंटे ago

बिहार में नए गैस कनेक्शन और ट्रांसफर पर लगी रोक, 12 सिलेंडर के बाद बुकिंग भी बंद

बिहार में रसोई गैस (LPG) को लेकर हाहाकार मचा हुआ है. तेल कंपनियों ने बढ़ती…

5 घंटे ago

राज्यसभा चुनाव से पहले RJD अलर्ट; पटना के होटल में रखे गए विधायक, न‍िगरानी भी बढ़ी

राज्यसभा चुनाव से एक दिन पहले राजनीति‍क गहमागहमी तेज है। टूट की संभावना रोकने को…

8 घंटे ago

AI से निशांत और मैथिली ठाकुर की आपत्तिजनक फोटो बनाकर वायरल करने वाला गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर लाइक और फॉलोवर बढ़ाने की चाह में की गई एक लापरवाही एक…

10 घंटे ago