Samastipur

मुजफ्फरपुर में समस्तीपुर के 3 वांटेड गिरफ्तार, दो बदमाश रोड रेज मामले में ह’त्या का था मुख्य आरोपी

समस्तीपुर : मुजफ्फरपुर जिले की पुलिस ने गुरुवार को एक विशेष अभियान के दौरान 3 वांटेड अपराधियों को गिरफ्तार किया है। ये सभी समस्तीपुर जिले के रहने वाले हैं। पकड़े गए अपराधियों के खिलाफ हत्या और लूट जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं। इन मामलों में पकड़े गए अपराधियों की तलाश थी। पुलिस ने इन्हें मुजफ्फरपुर नगर थाना क्षेत्र के इमली चट्टी बस स्टैंड के पास से पकड़ा है।

बताया गया है कि पुलिस इमली चट्टी सरकारी बस स्टैंड के पास वाहनों की सघन जांच कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध कार पर पुलिस की नजर पड़ी। जब पुलिस ने कार को रोकने का इशारा किया, तो उसमें सवार युवक घबरा गए। संदेह होने पर पुलिस ने कार की तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार से बड़ी मात्रा में पीतल के बर्तन, बर्तन काटने के कटर और अन्य औजार बरामद किए गए। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, ये अपराधी मुजफ्फरपुर शहर में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने या चोरी का माल ठिकाने लगाने की योजना बना रहे थे।

मुजफ्फरपुर सिटी एसपी मोहिबुल्ला अंसारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपराधियों के पकड़े जाने की जानकारी दी। सिटी एसपी मोहिबुल्ला अंसारी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान समस्तीपुर निवासी मोहम्मद इमरान, मोहम्मद दानिश और मोहम्मद ओएस के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि इमरान और दानिश शातिर अपराधी हैं। मोहम्मद इमरान और दानिश रोड रेज हत्या के मुख्य आरोपी हैं।

पुलिस के मुताबिक, मोहम्मद इमरान और मोहम्मद दानिश समस्तीपुर के ताजपुर थाना क्षेत्र में कुछ समय पहले हुई एक रोड रेज हत्या की वारदात में मुख्य आरोपी हैं। इनके खिलाफ समस्तीपुर और आसपास के जिलों में हत्या, लूट और चोरी के कई मामले दर्ज हैं।

पुलिस फिलहाल इन अपराधियों से बरामद पीतल के दर्जनों बर्तनों के स्रोत का पता लगाने में जुटी है। प्राथमिक जांच में यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इतनी बड़ी मात्रा में ये बर्तन कहां से चोरी किए गए थे। आशंका है कि यह गिरोह मंदिरों या बड़े घरों में घुसकर कीमती बर्तनों की चोरी करता है। सिटी एसपी ने कहा कि इन अपराधियों की गिरफ्तारी से न केवल हत्या के मामलों का खुलासा हुआ है, बल्कि चोरी के एक बड़े सिंडिकेट का भी भंडाफोड़ होने की उम्मीद है।गिरफ्तार सभी बदमाशों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में पैक्स समितियों के व्यावसायिक विस्तार को लेकर प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : सहकारिता विभाग की ओर से सोमवार को शहर के कर्पूरी सभागार में एक…

2 घंटे ago

एनडीए का क्लीन स्वीप; नीतीश, नितिन, कुशवाहा, रामनाथ और शिवेश राज्यसभा चुनाव जीते

बंगाल चुनाव से पहले एनडीए ने बिहार में राज्यसभा चुनाव में क्लीन स्वीप करते हुए…

4 घंटे ago

जान के सुरक्षा की मांग को लेकर समस्तीपुर कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठा पूरा परिवार, DM और SP से सुरक्षा की गुहार

समस्तीपुर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर सरारी गांव का एक परिवार सोमवार को कलेक्ट्रेट…

4 घंटे ago

ओवैसी-मायावती को मना लिया, लेकिन कांग्रेस और राजद के ही 4 विधायकों से गच्चा खा गए तेजस्वी

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन के साथ राज्यसभा…

5 घंटे ago

बिहार पुलिस दारोगा प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 जारी, दूसरे चरण के लिये 35857 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार सरकार के गृह विभाग में पुलिस दरोगा…

8 घंटे ago

बेगुसराय से गायब हुई दो बच्चों की माँ अपने बच्चों के साथ समस्तीपुर से बरामद

समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…

12 घंटे ago