Samastipur

समस्तीपुर के नए सिविल सर्जन बने डॉ. निर्मल कुमार चौधरी, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की अधिसूचना

समस्तीपुर : सदर अस्पताल के वरीय चिकित्सक डॉ. निर्मल कुमार चौधरी को समस्तीपुर का नया सिविल सर्जन नियुक्त किया गया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से गुरुवार को इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई। सरकार के उप सचिव विनोद कुमार पाठक द्वारा आदेश निर्गत किया गया है।

बताते चलें कि पूर्व सिविल सर्जन डॉ. एसके चौधरी के असामयिक निधन के बाद यह पद रिक्त चल रहा था। नव नियुक्त सिविल सर्जन डॉ. निर्मल कुमार चौधरी मूल रूप से दरभंगा जिले के हायाघाट के निवासी हैं। उन्होंने वर्ष 1990 में बीएससी-2 के माध्यम से स्वास्थ्य विभाग में अपनी सेवा की शुरुआत की थी। वे पेशे से एनेस्थीसिया विशेषज्ञ हैं और वर्तमान में समस्तीपुर सदर अस्पताल में मेडिकल ऑफिसर के पद पर कार्यरत थे। उनकी पत्नी डॉ. अलका मिश्रा दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल के गायनी विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं।

कर्पूरी जयंती समारोह की तैयारी के दौरान पड़ा था पूर्व सिविल सर्जन को दिल का दौरा :

गौरतलब है कि समस्तीपुर के पूर्व सिविल सर्जन डॉ. एसके चौधरी को कर्पूरी ग्राम में आयोजित कर्पूरी जयंती समारोह की तैयारियों के दौरान अचानक दिल का दौरा पड़ा था। इसके बाद उन्हें तत्काल सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से बेहतर इलाज के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में रेफर किया गया। हालांकि इलाज के दौरान उनका निधन हो गया था। उनके निधन के बाद से ही सिविल सर्जन का पद रिक्त था, व डीएस डॉ. गिरीश कुमार प्रभार में चल रहे थे।

Avinash Roy

Recent Posts

‘दारू पीकर पति को बेल्ट से पीटना है’ समय रैना के शो में बोलकर फंसी बिहार की टीचर साक्षी झा

बिहार की रहने वाली साक्षी झा इन दिनों कॉमेडी शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के नए…

5 घंटे ago

सौर ऊर्जा क्रांति में समस्तीपुर आगे, 10 हजार 631 ग्रामीण परिवारों के घर लगेंगे रूफटॉप सोलर सिस्टम

समस्तीपुर : ऊर्जा विभाग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार समस्तीपुर जिला नवीकरणीय और सौर…

7 घंटे ago

ASI बबलू प्रसाद को पिता की मौ’त के बाद अनुकम्पा पर मिली थी नौकरी, एसपी ने कहा- “हंसमुख व शांत स्वभाव के थे बबलू”

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…

11 घंटे ago

ASI के शव से लिपटकर दहाड़ मारकर रोने लगी पत्नी, कहा- एक दिन पहले ही हुई थी बात, निष्पक्ष जांच की मांग

समस्तीपुर : मोहिउद्दीननगर थाना परिसर स्थित अपने कमरे में मृत पाए गए डायल-112 में तैनात…

11 घंटे ago

उप-मुख्यमंत्री विजय चौधरी के काफिले के दौरान समस्तीपुर में हंगामा, धक्का-मुक्की एवं झड़प के बीच एक पुलिसकर्मी घायल

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड के मंगलगढ़ सुंदरिया नगर के समीप शनिवार को…

12 घंटे ago

प्रेमी संग मिलकर पति की ह’त्या कराने वाली पत्नी गिरफ्तार, समस्तीपुर पुलिस ने खोली साजिश की परतें

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित सुमन कुमार हत्याकांड का…

12 घंटे ago