Samastipur

समस्तीपुर: बीमार बच्चे के लिए भगत के पास ‘भभूत’ लेने जा रहे दो ममेरे-फुफेरे भाई सड़क हादसे में गंभीर रूप से जख्मी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में सिंघिया गांव के पास स्थित एक पेट्रोल पंप के पास हुए सड़क हादसे में बाइक सवार दो ममेरे-फुफेरे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना तब हुई जब वे एक बीमार बच्चे के लिए ‘भभूत’ लेने भगत के पास जा रहे थे। घायलों की पहचान भमरूपुर के केशव कुमार और वारिसनगर थाना क्षेत्र के सूरज कुमार के रूप में हुई है। दोनों रिश्ते में ममेरे-फुफेरे भाई हैं।

केशव कुमार के चाचा सत्येंद्र कापर ने बताया कि घर के एक बच्चे की तबीयत एक हफ्ते से खराब थी। किसी ने उन्हें दरभंगा के पास एक गांव में ‘भगत’ के यहां से ‘भभूत’ लाने की सलाह दी थी। इसी के लिए केशव अपने फुफेरे भाई सूरज कुमार के साथ बाइक से जा रहे थे। कल्याणपुर के पास विपरीत दिशा से आ रहे एक तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इस टक्कर में केशव और सूरज दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। शुरुआती इलाज के लिए उन्हें कल्याणपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जिसके बाद परिजनों ने उन्हें सदर अस्पताल पहुंचाया।

सदर अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में तैनात डॉ. निर्मल चौधरी की देखरेख में उनका इलाज शुरू किया गया। डॉ. चौधरी ने बताया कि केशव कुमार की हालत नाजुक बनी हुई है और उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया जा रहा है। सत्येंद्र कापर ने यह भी बताया कि केशव कुमार अपने माता-पिता की इकलौती संतान हैं। वहीं सूरज कुमार को एक महीने पहले ही एक बेटी हुई है।

Avinash Roy

Recent Posts

चंद्रा हॉस्पिटल ऑर्थो स्पाइन एवं ट्रॉमा सेंटर में जन शिक्षण संस्थान द्वारा 40 प्रशिक्षित लाभार्थियों को एनसीवीटी प्रमाण पत्र वितरित

समस्तीपुर : समस्तीपुर शहर के मोहनपुर रोड स्थित हाॅस्पीटल रोड में अवस्थित चंद्रा हॉस्पिटल ऑर्थो…

2 घंटे ago

समस्तीपुर: सरसों आपूर्ति के नाम पर साइबर ठगी, हसनपुर के कारोबारी से 3.08 लाख रुपये की ठगी

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के पिरौना सिही टोला निवासी मोहन कुमार…

5 घंटे ago

समस्तीपुर: पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का हल्लाबोल, कलेक्ट्रेट पर फूंका पुतला

समस्तीपुर : नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पेपर लीक के विरोध में आंदोलन कर रहे…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में चकोटी मठ की पौराणिक मूर्ति समेत छह प्राचीन मूर्तियां बरामद, तीन चोर गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…

14 घंटे ago

रूदौली चौक पर बाइक खड़ी कर सब्जी ले रहे युवक की बाइक चोरी

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूदौली चौक के पास स्थित प्रकाश विवाह भवन के…

15 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में OPD सेवा रही ठप, दूर देहात से पहुंचने वाले मरीज रहे बेहाल, सैकड़ों मरीज बिना इलाज के लौटे

समस्तीपुर : अरवल के सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में…

15 घंटे ago