समस्तीपुर/चकमेहसी : समस्तीपुर जिले के चकमेहसी थाना क्षेत्र अंतर्गत मालीनगर बरगामा गांव में रविवार की देर रात दो पक्ष में जमीनी विवाद को लेकर जमकर भिड़त हो गई। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर मारपीट के दौरान जान से मारने की नियत से फायरिंग करने का आरोप लगाया है। सूचना पर चकमेहसी पुलिस थानाध्यक्ष मनीष कुमार के नेतृत्व में दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची। इस दौरान पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया है। वहीं पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार घटना में प्रयुक्त हथियार की बरामदगी को लेकर छापेमारी की गई लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।
बताया गया है कि पुलिस को देखते ही कुछ लोग मौके से फरार हो गए। मामले को लेकर दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें दोनों पक्षों के दर्जन भर से अधिक लोग आरोपित किये गये हैं। दोनों पक्ष ने एक दूसरे पर जमीन विवाद में मारपीट, जान से मारने की नियत से फायरिंग करने आदि का आरोप लगाया है। वही मारपीट में दोनों पक्षों से छह लोग जख्मी हैं। जिसका इलाज सीएससी कल्याणपुर में पुलिस ने कराया है।
गिरफ्तार आरोपी में मालीनगर बरगामा गांव के धर्मवीर कुमार, रघुवीर कुमार, ननकी राम, विमल कुमार, अमित कुमार, वकील राम, राजेंद्र राम आदि शामिल हैं। सूत्रों के अनुसार धर्मवीर कुमार को पुलिस संदिग्ध मानते हुए उसके आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाने में जुटी है। थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि जमीनी विवाद में मारपीट व फायरिंग की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सात लोगों को दबोच लिया। जबकि घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया है। गिरफ्तार सातों आरोपी को न्यायिक हिरासत में समस्तीपुर भेज दिया गया है।
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में मंगलवार की रात सिने कारोबारी अंटू ईस्सर…
समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति और सीबीएसई बोर्ड की मैट्रिक परीक्षाओं के पहले दिन…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर में बीते 13 फरवरी की शाम सिर पर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य पथ पर बिशनपुर मल्लाह टोली के पास…
समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली संस्थान एजुकेटर्स…
समस्तीपुर : जिला नियोजनालय समस्तीपुर द्वारा 18 फरवरी 2026 को एक दिवसीय विशेष जॉब कैम्प…