Samastipur

समस्तीपुर : इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 को लेकर वीक्षकों का आज तक परीक्षा केंद्र पर योगदान अनिवार्य

समस्तीपुर : जिले में 2 फरवरी से शुरू होने वाली इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 को लेकर शिक्षा विभाग पूरी तरह सख्त हो गया है। जिला शिक्षा पदाधिकारी कामेश्वर प्रसाद गुप्ता ने सभी प्रधानाध्यापकों एवं प्रभारी प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिया है कि जिन शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति इंटर परीक्षा में वीक्षक के रूप में की गई है, उन्हें हर हाल में 31 जनवरी तक निर्धारित परीक्षा केंद्र पर योगदान कराना सुनिश्चित करें।

डीईओ ने स्पष्ट किया है कि इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षा 2 फरवरी से 13 फरवरी तक आयोजित की जाएगी। इसके लिए वीक्षकों की नियुक्ति पत्र संबंधित बीईओ के माध्यम से पहले ही उपलब्ध करा दी गई है। ऐसे में किसी भी स्तर पर लापरवाही या विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कोई भी वीक्षक 31 जनवरी तक परीक्षा केंद्र पर योगदान नहीं करता है, तो उसके विरुद्ध परीक्षा अधिनियम 1981 के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही जिन प्रधानाध्यापकों द्वारा शिक्षकों को समय पर विरमित नहीं किया जाएगा, उन्हें भी जिम्मेदार माना जाएगा।डीईओ ने इस आदेश को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का निर्देश देते हुए सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को अनुपालन सुनिश्चित कराने को कहा है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार: पुलिस कस्टडी से माइनिंग इंस्पेक्टर फरार, अवैध बालू खनन मामले में डीएम के आदेश पर हुई थी गिरफ्तारी

बिहार में एक खनन निरीक्षक (Mining Inspector) पुलिस कस्टडी से फरार हो गया। अवैध बालू…

4 घंटे ago

सरकार में आने से पहले पार्टी का काम सीख रहे नीतीश के पुत्र, JDU में सुपर एक्टिव हैं निशांत

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार राजनीति में कदम रखने के बाद…

4 घंटे ago

समस्तीपुर के सुमित ने रचा इतिहास: BCCI लेवल-3 कोचिंग सर्टिफिकेशन के लिए क्वालीफाई कर बिहार का बढ़ाया मान

​समस्तीपुर/पूसा : कहते हैं कि अगर मन में कुछ कर गुजरने का जज्बा हो, तो…

6 घंटे ago

समस्तीपुर समेत बिहार के अन्य जिलों में मौसम ने बढ़ाई किसानों की चिंता, अगले 2 दिन के लिए आंधी और बारिश का अलर्ट

बिहार में अगले दो दिनों तक मौसम (Bihar Weather forecast) का मिजाज बिगड़ा रहेगा। राज्य…

12 घंटे ago

बिहार में आसमान से बरसी आफत; कहीं आंधी, बारिश तो कहीं गिरे ओले, ठनका गिरने से 3 की मौत

बिहार में शुक्रवार को बिहार के कई जिलों में जिलों में आंधी- बारिश से भारी…

13 घंटे ago