Samastipur

बिहार में रविवार को भी खुले रहेंगे रजिस्ट्री ऑफिस, जानिए क्यों लिया गया ये फैसला

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की तरफ से लोगों की जरूरतों और राजस्व हित को देखते हुए खास राहत दी गई है. फरवरी 2026 में राज्य के सभी रजिस्ट्री ऑफिस रविवार के दिन भी खुले रहेंगे. मद्यनिषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग के सचिव अजय यादव ने लोगों से अपील की है. उन्होंने कहा है कि इस सुविधा का लाभ उठाएं और जरूरी डॉक्यूमेंट्स का रजिस्ट्रेशन समय पर कराएं.

सिर्फ महाशिवरात्रि के दिन बंद रहेगा ऑफिस

विभाग की ओर से यह जानकारी दी गई. जानकारी के मुताबिक, महाशिवरात्रि के छुट्टी को छोड़कर फरवरी महीने के सभी रविवार को रजिस्ट्री ऑफिस नॉर्मल वर्किंग डे की तरह ही काम करेंगे. अब आम लोग अपनी सुविधा के अनुसार रविवार को भी संबंधित रजिस्ट्री ऑफिस में जाकर जमीन, मकान समेत बाकी के डॉक्यूमेंट्स का रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे.

इन लोगों को मिलेगी खास राहत

विभाग का कहना है कि इस व्यवस्था से कामकाजी लोगों को विशेष राहत मिलेगी, जिन्हें सप्ताह के अन्य दिनों में समय निकालने में परेशानी होती है. सरकार का मानना है कि रविवार को भी रजिस्ट्री ऑफिस खुले रहने से न केवल लोगों को सहूलियत मिलेगी, बल्कि रजिस्ट्रेशन का काम भी सुचारू रूप से संपादित किया जा सकेगा. साथ ही इससे रिवेन्यू कलेक्शन में भी तेजी आने की उम्मीद है.

एक्शन मोड में मंत्री विजय सिन्हा

बिहार में जमीन से जुड़े मामलों को जल्द निपटाने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है. बिहार के उपमुख्यमंत्री और राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा खुद ही अलग-अलग जिलों में जाकर जनसंवाद कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं. इस दौरान वे किसी भी तरह की गड़बड़ी सामने आने पर अधिकारियों की फटकार भी लगा रहे हैं. ऐसे में अब रविवार को भी रजिस्ट्री ऑफिस खुले रहने का आदेश जारी किया गया है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर: सरसों आपूर्ति के नाम पर साइबर ठगी, हसनपुर के कारोबारी से 3.08 लाख रुपये की ठगी

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के पिरौना सिही टोला निवासी मोहन कुमार…

3 घंटे ago

समस्तीपुर: पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का हल्लाबोल, कलेक्ट्रेट पर फूंका पुतला

समस्तीपुर : नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पेपर लीक के विरोध में आंदोलन कर रहे…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में चकोटी मठ की पौराणिक मूर्ति समेत छह प्राचीन मूर्तियां बरामद, तीन चोर गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…

12 घंटे ago

रूदौली चौक पर बाइक खड़ी कर सब्जी ले रहे युवक की बाइक चोरी

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूदौली चौक के पास स्थित प्रकाश विवाह भवन के…

13 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में OPD सेवा रही ठप, दूर देहात से पहुंचने वाले मरीज रहे बेहाल, सैकड़ों मरीज बिना इलाज के लौटे

समस्तीपुर : अरवल के सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में…

13 घंटे ago