Samastipur

हर सोमवार व शुक्रवार को जनता की समस्याओं का होगा समाधान, समस्तीपुर डीएम ने दिये निर्देश

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में रविवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य सचिव, बिहार के निर्देशों के आलोक में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य आम जनमानस की शिकायतों का त्वरित और प्रभावी निवारण सुनिश्चित करना था। डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिया कि जिले के सभी जिला स्तरीय, अनुमंडल स्तरीय, प्रखंड स्तरीय एवं पंचायत स्तरीय पदाधिकारी प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को अनिवार्य रूप से अपने कार्यालय में उपस्थित रहेंगे और जनता की समस्याओं को सुनेंगे।

डीएम ने आदेश दिया कि इस समय-सारणी का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए ताकि दूर-दराज से आने वाले ग्रामीणों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। बैठक के दौरान डीएम द्वारा निर्देश दिया गया कि प्रत्येक कार्यालय में एक ‘शिकायत पंजी’ का संधारण अनिवार्य रूप से किया जाएगा। इस पंजी में प्राप्त शिकायतों का विवरण और उन पर की गई कार्रवाई की अद्यतन स्थिति दर्ज की जाएगी। समय-समय पर वरीय अधिकारियों द्वारा इस पंजी की जांच की जाएगी ताकि जवाबदेही तय की जा सके।

सभागार में आयोजित इस बैठक में मुख्य रूप से अपर समाहर्त्ता ब्रजेश कुमार, उप विकास आयुक्त सूर्य प्रताप सिंह सहित सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे। इसके अतिरिक्त, सभी क्षेत्रीय पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अपने-अपने कार्यालयों से जुड़े रहे। डीएम ने अंत में सभी पदाधिकारियों को चेताया कि जनसुनवाई में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और निर्देशों का उल्लंघन करने वालों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

प्रभार वाले पदाधिकारियों के लिए विशेष व्यवस्था ऐसे पदाधिकारी जो एक से अधिक विभागों या क्षेत्रों के प्रभार में हैं, उनके लिए जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि वे अपना रोस्टर तैयार करेंगे। इस रोस्टर के माध्यम से आम जनता को यह स्पष्ट जानकारी दी जाएगी कि पदाधिकारी किस दिन किस कार्यालय में उपलब्ध रहेंगे। इस सूचना को कार्यालय के सूचना पट्ट एवं अन्य माध्यमों से सार्वजनिक किया जाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में जयमाला के दौरान अचानक भरभरा कर गिरा छत का छज्जा; 2 लोगों की मौत और कई घायल

बिहार के औरंगाबाद में बीती रात बड़ा हादसा हो गया. शादी समारोह में जयमाल के…

1 घंटा ago

राज्यसभा चुनाव से पहले विजय चौधरी के घर NDA की बैठक, विधायक को वोट का कैंडिडेट बताएंगे

राज्यसभा चुनाव को लेकर रविवार यानी आज संसदीय कार्यमंत्री विजय कुमार चौधरी के सरकारी आवास…

2 घंटे ago

घरेलू गैस के दुरुपयोग पर समस्तीपुर प्रशासन सख्त, जांच के लिए संयुक्त टीमों का गठन, यहां देखें पूरी लिस्ट…

समस्तीपुर : जिले में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों के अवैध रूप से व्यावसायिक उपयोग पर…

12 घंटे ago

समस्तीपुर पुलिस ने 24 घंटे में सिर कटे शव का सिर बगीचे में जमीन खोदकर किया बरामद, मुख्य आरोपी समेत चार संदिग्धों को भी पकड़ा, 15 पर नामजद FIR

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत भुसारी गांव में सुधांशु शर्मा की…

12 घंटे ago

विद्यापतिनगर में अज्ञात बदमाशों ने युवक की गोली मारकर की ह’त्या, परिजनों में मचा कोहराम, छानबीन में जुटी पुलिस

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत में शनिवार…

13 घंटे ago

दो बच्चों के पिता ने नाबालिग किशोरी को भगाया, पिता और चचेरे भाई को समस्तीपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एक गांव में शादीशुदा दो बच्चों के पिता द्वारा…

15 घंटे ago