Samastipur

डीएवी पब्लिक स्कूल समस्तीपुर में धूमधाम से मना गणतंत्र दिवस

समस्तीपुर : समस्तीपुर के हरपुर एलौथ स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में 77वें गणतंत्र दिवस का आयोजन अत्यंत हर्षोल्लास और राष्ट्रभक्ति के वातावरण में किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य सह सहायक क्षेत्रीय अधिकारी नीरज कुमार सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर समारोह का शुभारंभ किया। ध्वजारोहण के पश्चात एनसीसी कैडेटों ने अनुशासित और भव्य परेड का प्रदर्शन किया, जिसने उपस्थित सभी लोगों को गौरवान्वित किया। विद्यालय के सभी हाउस के छात्र-छात्राओं ने भी परेड में भाग लिया और अनुशासन, एकता एवं देशभक्ति का उत्कृष्ट परिचय दिया।

विशेष आकर्षण विद्यालय के इतिहास में पहली बार छात्रों द्वारा बैंड बजाते हुए की गई परेड रही, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिनमें गीत, नृत्य और नाट्य मंचन के माध्यम से देशप्रेम और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया गया। अपने संबोधन में प्राचार्य नीरज कुमार सिंह ने कहा कि देश के विकास में प्रत्येक नागरिक की महत्वपूर्ण भूमिका होती है और विद्यार्थियों को अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा तथा राष्ट्र सेवा की भावना के साथ आगे बढ़ना चाहिए।

उन्होंने छात्रों को संविधान के आदर्शों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया। एन सी सी एवं हाउस के बेहतर प्रदर्शन पर प्राचार्य द्वारा छात्रों को ट्राफी देकर उनका मनोबल भी बढ़ाने का कार्य किया। इस कार्यक्रम को बेहतर स्वरूप देने में खेल ,डांस, संगीत और कला शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों की भूमिका सराहनीय रही।कार्यक्रम का समापन विद्यालय के वरीय शिक्षक राघवेंद्र झा के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

Avinash Roy

Recent Posts

बेगूसराय-समस्तीपुर सीमा पर दो बाइकों के बीच भीषण टक्कर, दलसिंहसराय के दो युवकों की मौ’त, युवती समेत दो गंभीर

समस्तीपुर/दलसिंहसराय: समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय से सटे बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रसीदपुर…

10 घंटे ago

10 वर्षों से बदहाल सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जलजमाव में धान की रोपाई कर जताया विरोध

समस्तीपुर/खानपुर [यशवंत चौधरी] : समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर अन्नु पंचायत के वार्ड…

12 घंटे ago

मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप टोटो सवार महिला से उच्चकों ने झपट्टा मारकर उड़ाए 40 हजार रुपये

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…

17 घंटे ago

19 और 20 जुलाई को हवा के साथ बारिश संभव, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…

18 घंटे ago

मिथिला पेंटिंग से नई पहचान बना रहे समस्तीपुर मंडल कारा के बंदी, ‘मुक्ति ब्रांड’ से बाजार तक पहुंच रही कैदियों की कला

समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…

18 घंटे ago

समस्तीपुर में प्राचार्य के सरकारी आवास से 10 लाख रुपये से अधिक के गहने व नगद की चोरी, मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज 

समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…

18 घंटे ago