समस्तीपुर/दलसिंहसराय : बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के तत्वावधान में एवं समस्तीपुर जिला बॉल बैडमिंटन संघ द्वारा राज्य जूनियर बॉल बैडमिंटन टीम (बालक व बालिका) के प्रशिक्षण शिविर का आयोजन दलसिंहसराय (समस्तीपुर) में आज संपन्न हुआ। मोतिहारी में संपन्न हुए 32वीं बिहार राज्य जूनियर बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप के प्रदर्शन के आधार पर प्रशिक्षण शिविर के लिए चयनित 14 बालक व 14 बालिका खिलाड़ियों ने भाग लिया।
प्रशिक्षण शिविर के समापन समारोह के मुख्य अतिथि बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरी शंकर व विशिष्ट अतिथि समाजसेवी दिलीप कुमार चौधरी ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि जूनियर राष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता में बिहार की टीम लगातार पदक प्राप्त किया है इस बार भी तमिलनाडु में आयोजित होने वाली जूनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्राप्त करें जिसके लिए बालक व बालिका टीमों ने काफी परिश्रम किया है।
खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दी। अतिथियों का स्वागत जिला सचिव -सह- प्रशिक्षण शिविर प्रभारी विनोद कुमार राय ने किया। इस अवसर पर प्रशिक्षक दीपक सिंह कश्यप, सतीश कुमार एवं समस्तीपुर के पूर्व अध्यक्ष शाद अहमद उपस्थित थे। प्रशिक्षण शिविर के प्रदर्शन के आधार पर अंतिम रूप से 10 बालक व 10 बालिका खिलाड़ियों का चयन किया जाना है।
समस्तीपुर : बिहार के सरकारी विद्यालयों में आने वाले दिनों में बिजली का बिल शून्य…
समस्तीपुर : स्नातकोत्तर तृतीय सेमेस्टर, सत्र 2025-27 के लिए नामांकन के मिथिला विश्विद्यालय प्रशासन ने…
समस्तीपुर : रोसड़ा की भूमि सुधार उप-समाहर्ता (DCLR) कंचन कुमारी झा की मुश्किलें बढ़ती जा…
समस्तीपुर : जिला स्तरीय 20 सूत्री कार्यक्रम समिति की बैठक में जिले से जुड़े कई…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में पांच वेंटिलेटर उपलब्ध हैं, लेकिन पर्याप्त तकनीकी कर्मियों की कमी…
समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को परिवहन मंत्री सह जिले के प्रभारी मंत्री दामोदर…